Jalandhar News: जालंधर निगम कमिश्नर ने पकड़ी 5 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के युवा कमिश्नर अभिजीत कपलीश पूरे एक्शन में हैं। उन्होंने निगम अधिकारियों से साफ कहा है कि अवैध काम बिल्कुल बरदाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने अवैध कालोनियों और अवैध निर्माणों पर सख्ती के आदेश दिए हैं। जिससे आज उन्होंने जालंधर कैंट हलके में 5 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी और अवैध कालोनी पर कार्रवाई करवा दी।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

सत्ता परिवर्तन के बाद करणेश शर्मा के बाद दो कमिश्नर आए, लेकिन वे सख्ती नहीं दिखा पाए। पिछले दिनों सरकार ने स्थानीय निकाय विभाग के ही अधिकारी को जालंधर निगम की कमान सौंपी है। कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों पर सख्ती करते हुए अवैध कालोनाइजरों पर कार्ऱवाई के आदेश दिए।

कमिश्नर के आदेश के बाद नगर निगम की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए सुभाना में श्री गुरु रविदास मंदिर के सामने काटी गई अवैध कॉलोनी पर डिच चला दी। जालंधर कैंट हलके में स्थित उक्त कालोनी करीब 8 एकड़ में काटी गई है। उक्त कालोनाइजर ने करीब 5 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी की। इसका पता चलते ही कमिश्नर ने कार्रवाई के आदेश दे दिए।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

जानकारी के मुताबिक अगर उक्त कालोनी पास करवाई जाती तो सरकार के खाते में करीब 5 करोड़ रुपए जमा होते। क्योंकि सरकार द्वारा तय रेट के मुताबिक 20 लाख रुपए प्रति एकड़ रेजीडेंशियल सीएलयू और 60 लाख रुपए प्रति एकड़ कामर्शियल सीएलयू फीस जमा करवाई जाती।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *