Punjab News: बादलों की बसों का चंडीगढ़ में प्रवेश बंद, सिर्फ पंजाब सरकार की बसों को प्रवेश की अनुमति- लालजीत सिंह भुल्लर

Daily Samvad
2 Min Read
Laljit Singh Bhullar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब से निजी बस माफिया को जड़ से खत्म करने के वादे के साथ सत्ता में आई मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सरकार ने एक और अहम फैसला लेते हुए अंतर्राज्यीय रूटों पर बादल परिवार और बड़े बस संचालकों की निजी बसों का एकाधिकार खत्म कर दिया।

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने कहा कि बादल परिवार ने 2007 से 2017 तक अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान अपने निजी व्यवसाय चलाने की नीति के तहत योजनाएं बनाईं, जिसमें उनके बाद की कांग्रेस सरकार ने भी बादलों को अपना परिवहन व्यवसाय चलाने में मदद की।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसी मकसद से ‘पंजाब ट्रांसपोर्ट स्कीम-2018’ बनाई, जिसमें राज्य का हिस्सा घटाकर बड़े बस संचालकों को फायदा पहुंचाया गया, जिसका सीधा फायदा बादल परिवार को मिला, लेकिन बादल परिवार की बसों की चंडीगढ़ में एंट्री नहीं हुई। इससे बड़े पैमाने पर सरकारी खजाने की बर्बादी होती रही।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि “पंजाब परिवहन योजना-2018” को “पंजाब परिवहन (संशोधन) योजना-2022” में संशोधित किया गया है। योजना के क्लॉज-3 सीरीज नंबर-बी में संशोधन के बाद अब राज्य सरकार की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली बसें ही चंडीगढ़ में प्रवेश कर सकेंगी।

उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय मार्गों पर 39 या अधिक यात्रियों के बैठने की क्षमता वाली वातानुकूलित स्टेज कैरिज बसें प्रत्येक श्रेणी में उनके कुल हिस्से में से केवल राज्य परिवहन उपक्रमों द्वारा संचालित की जाएंगी।

उड़ता पंजाब: नशा, पुलिस और पैसा, गवाह है, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *