Bitcoin: बिटकॉइन 17500 डॉलर के ऊपर, Litecoin, Dogecoin व BNB 5% तक लुढ़के

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Bitcoin: फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (Federal Open Market Committee) द्वारा बेंचमार्क रेट में 0.50 फीसदी की वृद्धि किए जाने के बाद एवं लंबे समय तक ब्याज दरों को उच्च स्तर पर रखने का संकेत दिए जाने के बाद क्रिप्टो मार्केट ने गुरुवार को शुरुआती बढ़त गंवा दी।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय एक्टिव

फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में पहले के अनुमान से कम बढ़ोत्तरी की लेकिन कहा कि महंगाई दर को काबू करने के लिए फेड रिजर्व का रुख आक्रामक बना रहेगा। इससे निवेशकों के सेंटिमेंट पर असर देखने को मिला। लंबे वक्त तक कॉन्सॉलिडेशन के बाद Bitcoin का भाव 17,500 डॉलर के ऊपर रहा। हालांकि, इथेरियम (Ethereum) दो फीसदी गिरकर 1,300 डॉलर के नीचे आ गया।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

कुछ Altcoins को छोड़कर प्रमुख क्रिप्टो टोकन में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा था। Litecoin पांच फीसदी तक लुढ़क गया। BNB और Dogecoin चार-चार फीसदी तक गिर गया। सोलाना (Solana) और ट्रॉन (Tron) में भी 2-2 फीसदी का उछाल देखने को मिला। वैश्विक स्तर पर क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट कैप में पिछले 24 घंटों में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली और यह 861.21 अरब डॉलर पर आ गया।

Latif Pura ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਜਾੜੇ ਗਏ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲਣ ਪਹੁੰਚੇ Sukhbir Badal



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *