Dollar Vs Rupee: शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Dollar Vs Rupee: भारतीय शेयर बाजारों में जारी गिरावट और वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की भावना के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये ने कमजोर शुरुआत की। आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपये (Indian Rupee) 82.84 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। जिसके बाद यह चार पैसे की गिरावट के साथ 82.80 प्रति डॉलर पर पहुंच कर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया (Dollar vs Rupee) 27 पैसे टूटकर 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख करेंसी की तुलना में अमेरिकी करेंसी यानी डॉलर की मजबूती या कमजोरी को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) 0.28 प्रतिशत के नुकसान से 104.27 पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

ग्लोबल ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.59 फीसदी बढ़कर 81.69 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। भारतीय शेयर बाजार में कल आई भारी गिरावट के बाद आज भी नकारात्मक रुख बना हुआ है। आज सुबह करीब 11:00 बजे बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 432.86 अंक यानी 0.70% प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,366.17 पर कारोबार करता दिखाई दिया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *