Russia-Ukraine War: यूक्रेन के कई शहरों में रूसी सेना ने फिर किए हमले

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, यूक्रेन। Russia-Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच महीनों से चल रही जंग थमने का नाम नाह ले रही है। यूक्रेन पर फिर एक बार रूस ने हमले तेज कर दिए है शुक्रवार को राजधानी कीव में कई धमाके सुनाई दिए है। इस के अलावा यूक्रेन के कई और इलाकों को रूस ने निशाना बनाया है। इस हमले के बाद कीव समेत कई शहरों में ब्लैक आउट हो गया है। वहीं लोगों ने खुद बचने के लिए स्टेशनों में शरण ले ली है।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

यह जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गई है। राजधानी कीव के मेयर ने शहर के मध्य जिलों में विस्फोटों की सूचना दी है। कीव के मेयर Vitali Klitschko ने कहा कि डेसन्यान जिले में विस्फोटों की आवाज सुनी गई और निवासियों को शेल्टर का सहारा लेने की चेतावनी दी। वहीं, पूर्वी खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि रूसी हमलों के बाद मुख्य शहर में बिजली नहीं है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

रूस ने बुधवार को जानकारी दी है कि वह यूक्रेन में मौजूद अधिकारी पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली को ध्वस्त करने की कोशिश करेगा। रूसी सेना के अधिकारियों के मुताबिक क्रिसमस के दौरान भी हमले नहीं रुकेंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सप्ताहांत तक अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल सिस्टम देगा। इसे भेजने के लिए वह योजना को अंतिम रूप दे रहा है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *