Aaj ka Panchang: आज है नाग पंचमी, भगवान शिव के साथ करें नाग देवता की पूजा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 09 August 2024: आज शुक्रवार है, तारीख है 9 अगस्त 2024। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 09 अगस्त यानी आज नाग पंचमी है। यह पर्व हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव संग नाग देवता की पूजा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

ज्योतिषियों की मानें तो नाग पंचमी (Nag Panchmai) पर दुर्लभ शिव योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही कई अन्य मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में नाग देवता की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

Nag Panchmai
Nag Panchmai

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त (Nag Panchami 2024 Date And Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 10 अगस्त को देर रात 03 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू होगी। इस दिन पूजा हेतु शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 01 मिनट से लेकर 08 बजकर 37 मिनट तक है। इस दौरान साधक स्नान-ध्यान कर महादेव संग नाग देवता की पूजा कर सकते हैं।

शिववास योग

नाग पंचमी पर शिववास योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन भगवान शिव कैलाश पर जगत जननी मां पार्वती के साथ रहेंगे। इस समय में शिव परिवार संग नाग देवता की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।

lord shiv
lord shiv

सिद्ध योग

नाग पंचमी पर सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। सिद्ध योग दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद साध्य योग का निर्माण हो रहा है। सिद्ध और साध्य योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

करण

नाग पंचमी पर बव और बालव करण का भी निर्माण हो रहा है। इस दिन सर्वप्रथम बव करण का संयोग बन रहा है। इसके बाद बालव करण का निर्माण हो रहा है। वहीं, सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करने से जातक को उत्तम फल की प्राप्ति होगी।

Lord shiv
Lord shiv

आज का पंचांग (Panchang 09 August 2024)

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 04 मिनट पर

चन्द्रोदय- सुबह 09 बजकर 55 मिनट पर

चंद्रास्त- रात 9 बजकर 56 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 33 मिनट से 05 बजकर 17 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 35 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 04 मिनट से 07 बजकर 25 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – सुबह 10 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 07 बजकर 39 मिनट से 09 बजकर 17 मिनट तक

दिशा शूल – पश्चिम

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *