Jalandhar News: जालंधर में नंबरदार का नशा तस्करों ने किया बेरहमी से कत्ल, MLA परगट बोले- सूबे की कानून व्यवस्था ध्वस्त

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 29 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में ड्रग्स माफिया फिर से हावी हो गए हैं। नशा बेचने को रोके जाने पर जालंधर में एक नंबरदार का कत्ल कर दिया गया। जिससे गुस्साए लोगों ने रोड जमा कर दिया। धरने में जालंधर कैंट हलके के विधायक परगट सिंह भी पहुंचे। परगट ने कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

Jalandhar News: जालंधर में नंबरदार का नशा तस्करों ने किया बेरहमी से कत्ल, MLA परगट बोले- सूबे की कानून व्यवस्था ध्वस्त
मृतक नंबरदार रामगोपाल की फाइल फोटो
ये भी पढ़ें: विजीलैंस ने दो पूर्व मंत्री समेत 3 IAS अफसरों किया तलब

जानकारी के मुताबिक जालंधर में पुलिस थाना सदर के तहत आते गांव लखनपाल में नशा तस्करों ने गांव के नंबरदार राम गोपाल शर्मा की हत्या कर दी। लोगों के मुताबिक लखनपाल गांव का नंबरदार राम गोपाल शर्मा नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए थे। उसे तस्कर धमकियां दे रहे थे लेकिन वह पीछे नहीं हटा तो उन्होंने उसका कत्ल करवा दिया।

राम गोपाला के परिवार वालों ने बताया कि गांव में कुछ लोग नशे का व्यापार करते है और राम गोपाल नशे के खिलाफ था। इस कारण पहले भी राम गोपाल को मारने की धमकियां मिलीं थीं। एक गाड़ी में सवार होकर तीन लोग आए और आते ही तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। रामगोपाल को बुरी तरह से लहूलुहान करके फरार हो गए।

Jalandhar News: जालंधर में नंबरदार का नशा तस्करों ने किया बेरहमी से कत्ल, MLA परगट बोले- सूबे की कानून व्यवस्था ध्वस्त
मृतक नंबरदार के घर पहुंचे AAP के कैंट प्रभारी सुरिंदर सिंह सोढी
ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान

उधर, धरने में शामिल होने पहुंचे जालंधर कैंट से कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कानून व्यवस्था पर अंगुलियां उठाने वाले अब बताएं कि उनके शासन में क्या हो रहा है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। परगट ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि चार हफ्ते में नशा खत्म कर दूंगा, सत्ताधारी दल के नेताओं ने कहा था कि 2 महीने में पंजाब को नशामुक्त कर देंगे।

क्या आप भी जान सकते हैं मन की बातें? माइंड रीडिंग क्या है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *