Punjab Farmers Protest: पंजाब में केंद्रीय बजट के खिलाफ भड़के किसान, अलग-अलग जगहों पर करेंगे विरोध प्रदर्शन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Farmers Protest: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कल बजट (Budget) पेश किया। जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। किसान मजदूर कमेटी पंजाब केंद्रीय बजट के खिलाफ पूरे पंजाब में राज्य स्तरीय प्रदर्शन कर रहे है।

पंजाब की जिला जत्थेबंदी होशियारपुर ने आज केंद्रीय बजट (Union Budget) के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक किसान मजदूर संघर्ष समिति किसान 13 जिलों में 40 जगहों पर सड़कों पर नियंत्रण कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसानों का कहना है कि केंद्रीय बजट में किसानों को नजर अंदाज किया गया हैं। किसान इस बजट को किसान विरोधी और पंजाब विरोधी बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

रोष प्रदर्शन के दौरान संबोधन करते हुए जोन प्रधान टांडा अरविंदर सिंह राणा ने कहा कि इस बजट में केंद्र सरकार ने पंजाब के साथ एक बार फिर सौतेली मां जैसा व्यवहार करते हुए पंजाब के लिए कोई भी फायदेमंद ऐलान नहीं किया है। पिछले बजट के मुकाबले इस बाद बजट कम कर दिया गया है, जबकि कॉर्पोरेट घरानों पर कोई टैक्स नहीं बढ़ाया गया।

इस मौके पर जोन प्रधान टांडा अरविंदर सिंह राणा, निशान सिंह, गुरप्रीत सिंह, सन्नी, लखविंदर सिंह, मनमोहन सिंह सरपंच शमशेर सिंह, जगजीत सिंह चौहान, रतन सिंह, संदीप सिंह खालसा, जसविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, मोहम्मद शफी, हनीफ मोहम्मद आदि भी मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *