Punjab News: श्री दरबार साहिब लंगर हाल के कड़ाहे में गिरने वाले सेवादार की मौत, 8 दिन तक चला इलाज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में सचखंड श्री दरबार साहिब के लंगर हॉल में कढ़ाई में गिरे सेवादार की मौत हो गई। 1-2 अगस्त की रात को सेवा करते समय सेवादार का पैर फिसलने के कारण वह उबलते आलू वाले कड़ाहे में गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अमृतसर के वल्ला स्थित श्री गुरु रामदास अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जहां 8 दिन तक चले इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक सेवादार बलबीर सिंह निवासी धालीवाल गुरदासपुर का रहने वाला था। वह पिछले दस साल से श्री हरमंदिर साहिब में सेवा के लिए आ रहे थे।

Golden Temple, Amritsar, Sri Darbar Sahib, Darbar Sahib
Golden Temple, Amritsar, Sri Darbar Sahib, Darbar Sahib

कैसे हुआ हादसा?

सेवा कर रहे सेवादार ने बताया कि आलू उबालते समय कड़ाहे में झाग नजर आती है जिसे साफ किया जाता है। बलबीर सिंह भी उसी झाग को साफ कर रहा था।

Balbir Singh died during treatment in the hospital.
Balbir Singh died during treatment in the hospital.

इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह सीधे कड़ाहे में जा गिरे जिससे उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया। इस बीच सेवादारों ने उन्हें तुरंत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तहत चलने वाले श्री गुरु रामदास जी अस्पताल वल्ला में भर्ती कराया।

doctor
doctor

इलाज का पूरा खर्च भी रुपये भी एस.जी.पी.सी. द्वारा उठाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनका शरीर 70 फीसदी जल चुका था जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। जहां 8 दिन तक चले इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मनीष सिसौदिया को कैसी मिली जमानत? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *