Punjab News: 36 प्रिंसिपल का पहला बैच चार फरवरी को प्रशिक्षण के लिए जाएगा सिंगापुर, सीएम मान ने किया ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के लोगों को दी गई एक और गारंटी को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज घोषणा की कि राज्य के सरकारी स्कूलों के 36 प्रिंसिपल का पहला बैच उनके पेशेवर कौशल को और निखारने के लिए सिंगापुर जाएगा।

ऑनलाइन मोड के माध्यम से लोगों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब के लोगों को गारंटी दी गई थी कि राज्य में शिक्षा क्षेत्र का पूरी तरह से कायाकल्प किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं जो शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठा सकते हैं, इसलिए गारंटी दी गई कि विदेशों में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर शिक्षकों के शिक्षण कौशल को बढ़ाया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि इसी गारंटी के आधार पर सरकारी स्कूलों के 36 प्रिंसिपल का पहला बैच 4 फरवरी को व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर रवाना हो रहा है।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रिंसिपल छह फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाले ‘Professional Teacher Training Seminar’ में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह जत्था 11 फरवरी को सेमिनार में भाग लेकर वापस लौटेगा। भगवंत मान ने आशा व्यक्त की कि इस क्रांतिकारी कदम से राज्य के लाखों छात्रों को लाभ होगा क्योंकि सिंगापुर से अधिक विशेषज्ञता प्राप्त करने से राज्य में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *