Benefits of Eating Stale Roti – बासी रोटी खाने के फायदे जान चौंक जाएंगे, अगली बार से फेंकना भूल जाएंगे

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Benefits of Eating Stale Roti: घर में अक्सर जब खाना बनता है तो एक-दो रोटी ज्यादा बन ही जाती है। कई लोग रात की बनी रोटी को खाने से परहेज करते है। इन बची हुई रोटियों को या तो गाय और कुत्ते को डाल दी जाती है या फिर फेंक दी जाती है। बासी रोटी कुछ इसलिए नहीं खाते हैं क्योंकि उनको लगता है कि ये रोटी उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।

Benefits of Eating Stale Roti
Benefits of Eating Stale Roti

क्या आप जानते हैं कि ये बासी रोटी आपकी सेहत के लिए अच्छी होती है। बासी रोटी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि समय से पहले बासी रोटी में हेल्दी बैक्टीरिया का विकास हो जाता है। यही हेल्दी बैक्टीरिया हमें कई बीमारियों से दूर रखते हैं। अगर आप बासी रोटी सुबह खाते हैं तो आप डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकते है

Benefits of Eating Stale Roti – बासी रोटी के फायदे

पनपते हैं लाभकारी बैक्टीरिया

Benefits of Eating Stale Roti Bacteria
Stale Roti Bacteria

गेहूं के आटे से बनीं ताजी रोटियां हेल्थ के लिए पौष्टिक मानी जाती है। लेकिन अगर आप बासी रोटी के गुण के बारे में जान लेंगे तो आप बासी रोटी खाने लगेंगे। जी हां, सुनने में यह थोड़ा अटपटा लगे पर यह सच है। दरअसल जब रोटी बासी हो जाती है तो उसमें कुछ लाभकारी बैक्टीरिया पनप जाते हैं। बासी रोटी में ग्लूकोज की मात्रा भी कम होती है।

बीपी कंट्रोल करने में मददगार

सुबह खाली पेट बासी रोटी का सेवन आपके बॉडी टेंपरेचर को बैलेंस रखने और बीपी कंट्रोल करने में मददगार है। दरअसल, ये हाई बीपी हो या लो बीपी, हर प्रकार के लोगों के लिए फायदेमंद है। ये आपके ब्लड वेसेल्स को रिलेक्स करती है और बीपी कंट्रोल करने में मददगार है।

वजन घटाने के लिए बासी रोटी

बासी रोटी, वेट लॉस में कई प्रकार से काम कर सकती है। दरअसल, ये प्रोटीन और फाइबर दोनों से भरपूर है और सुबह से ही आपके पेट का मेटाबोलिज्म बढ़ा देती है। साथ ही सुबह बासी रोटी खाने से आपको दिन भर क्रेविंग नहीं होगी जिससे आप बेकार के खाने से बचेंगे। इस तरह ये वजन घटाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है।

एसिडिटी और कब्ज से होगा बचाव

ऐसे तो लोगों को लगता है कि बासी रोटी एसिडिटी का कारण बन सकती है। लेकिन, ऐसा नहीं है। अगर आप बस 1 बासी रोटी ठंडा दूध के साथ लेते हैं तो ये एसिडिटी और कब्ज की समस्या से बचाव में मदद कर सकती है। ये सीने में जलन, कब्ज और पित्त से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकती है। तो, बासी रोटी खाएं, इन समस्याओं से बचे रहें।

व्यायाम करने वालों के लिए

जिम जाने वालों के लिए बासी रोटी काफी लाभकारी होती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व ना केवल मसल्स को मजबूत बनाते हैं बल्कि कसरत के समय होने वाली थकान भी महसूस नहीं होने देते।

बॉडी का तापमान कंट्रोल करने में फायदेमंद

सुबह बासी रोटी का सेवन करना शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सुबह बासी रोटी को ठंडे दूध के साथ सेवन करने से आपको राहत मिलती है। बासी रोटी शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

ओट्स से बेहतर है बासी रोटी

बासी रोटी पूरी तरह से हेल्दी नाश्ता है। यह रेडी टु ईट ओट्स से कहीं ज्यादा हेल्दी है। बासी रोटी में गेहूं की सारी खूबियां होती हैं साथ ही फाइबर होता है। इसमें सोडियम कंटेंट कम और लो ग्लाइसीमिक इंडेक्स होता है। इन सारे गुणों के चलते बासी रोटी को हेल्थ, डाइजेशन, शुगर कंट्रोल करने और वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *