Punjab News: शराब पीकर ड्यूटी पर तैनात ASI सस्पेंड, नशे में किया था यह काम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: एक तरफ जहां पंजाब पुलिस (Punjab Police) लोगों की सुरक्षा के दावे और वादे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ पुलिस कर्मी भी हैं जो पुलिस प्रशासन की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर से सामने आया है, जहां शराब के नशे में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

मिली जानकारी के मुताबिक डीसी कार्यालय के बाहर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। साथ ही उन पर आरोप था कि उन्होंने नशे की हालत में अपने कपड़े उतार दिए और शर्मनाक हरकत भी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन परिसर के गेट पर तैनात ASI सुखविंदर सिंह ने शराब के नशे में धुत होकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी वीरेंद्र सिंह खोसा ने चौकी प्रभारी को भेजकर एएसआई को मेडिकल जांच के लिए भेजा। एएसआई की मेडिकल रिपोर्ट में नशा का सेवन करने सूचना के बाद उसे पद से निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है।

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *