Digital Strike 2.0 on China – भारत सरकार का चीन पर बड़ा एक्शन, बैन किए 232 ऐप्स .. .

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Digital Strike 2.0 on China : भारत सरकार ने चीन के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। भारत ने लोन और सट्टेबाजी के लिए इस्तेमाल होने वाली चीन से जुड़ी कई ऐप्स पर बैन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक होम मिनिस्ट्री (Home Ministry) की सिफारिश पर मोदी सरकार ने यह कार्रवाई शुरू की है।

चाइनीज लिंक वाली 138 सट्टेबाजी और 94 लोन ऐप्स पर सरकार “तत्काल” और “आपातकालीन” आधार पर बैन लगाएगी। इन ऐप्स पर आरोप है कि इन में ऐप्स ऐसा कंटेंट शामिल है जो भारत की संप्रभुता और अखंडता को नुकसान पहुंचा सकता है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि इन ऐप्स को इमरजेंसी और अर्जेंट ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

टोटल 232 ऐप्स बैन किए गए हैं। इन ऐप्स को आईटी एक्ट के सेक्शन 69 के तहत बैन किया गया है। लोन देने वाले ऐप्स पर सरकार बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। अक्सर ऐसा देखा जा रहा था कि ये ऐप्स कम मात्रा में कर्ज लेने वाले लोगों से जबरन वसूली करती हैं। लोन ऐप्स चलाने वाली एंटिटी और कुछ लोग मोबाइल ऐप के जरिए इस तरह के काम करते हैं, जिनसे यूजर्स को उत्पीड़न होता है।

ये भी देखे: इतने लाख पर भी नही देना होगा टैक्स ? इस फार्मूले से नहीं लगेगा टैक्‍स ..

इनमें से लगभग सभी ऐप कथित तौर पर चाइनीज नागरिकों के दिमाग की उपज हैं। चाइनीज लिंक से जुड़ी ये ऐप्स भारतीय लोगों को काम पर रखती हैं, और उन्हें इस काम को करने के लिए डायरेक्टर बनाती हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये ऐप्स “जरूरतमंद लोगों को कर्ज लेने के लिए लुभाने के बाद उनसे सालाना 3,000 फीसदी तक ब्याज लगाती हैं।”

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

अगर कोई कर्ज नहीं चुका पाता तो लोन ऐप्स के रिप्रजेंटेटिव कर्ज में डूबे लोगों को परेशान करना शुरू कर देते हैं। उनकी छेड़छाड़ की गई तस्वीर वायरल करने की धमकी और भद्दे मैसेज भेजे जाते है। ज्यादातर ऐप्स स्मार्टफोन पर डाउनलोड के लिए प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है कि बेटिंग ऐप्स और गेम्स को थर्ड पार्टी लिंक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO

होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों . .



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *