Punjab News: मान सरकार की अनूठी पहल ‘पहली सरकार-किसान मिलनी’ कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना में 12 फरवरी को

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के इतिहास में पहली बार ‘पहली सरकार-किसान मिलनी’ का आयोजन करेगी, यह मिलनी समागम 12 फरवरी, 2023 को पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी, लुधियाना में होगा।

यह जानकारी देते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि इस मिलनी का मुख्य मंतव्य पंजाब राज्य के मुख्य फ़सलीय चक्र गेहूँ-धान के अधीन क्षेत्रफल को घटाकर अन्य पानी बचाने वाली फसलों की कृषि को प्रोत्साहित करना और अन्य कृषि सहायक धंधों को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़े: डॉलर की तुलना में रुपया शुरुआती कारोबार में हुआ मजबूत

स. धालीवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे इस अनूठे आयोजन के दौरान सरकार और किसानों के दरमियान सीधे तौर पर विचार-विमर्श करते हुए किसानों के साथ सलाह करके तैयार की जा रही राज्य की नई कृषि नीति को किसान सहायक बनाने के लिए हरेक ढंग अपनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस मिलनी के दौरान पूरे पंजाब से प्रगतिशील किसान सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को अपने सुझाव देंगे और प्रसाशन, विभागों, कृषि अनुसंधान संस्थाओं और किसानों के साथ खुले तौर पर बातचीत के द्वारा विचार- विमर्श किया जाएगा। जिसके द्वारा राज्य की कृषि को विभिन्नता की तरफ ले जाना, लाभप्रद बनाने और कृषि सुधारों का काम करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

कृषि मंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसी पहल की गई है और इस मिलनी के दौरान कृषि और कृषि आधारित सहायक धंधों को प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग बूथों और प्रदर्शनियों का आयोजन किसानों के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली किसान-सरकार मिलनी के लिए 5 हज़ार किसानों/उद्यमियों को न्योता दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मिलनी के दौरान तजुर्बेकार किसानों को शामिल करना सुनिश्चित बनाया गया है, जोकि कृषि और कृषि सहायक पेशों से सम्बन्धित अलग-अलग विषयों की भरपूर जानकारी रखते हैं। इसके अलावा अलग-अलग कृषि क्लबों, ऐसोसीएशनों के मैंबर भी इस मिलनी का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने बताया कि इस मिलनी में सैल्फ हेल्प ग्रुपों, सहकारी सोसाइटियों से सम्बन्धित किसानों को शामिल करना सुनिश्चित बनाया गया है।

ये भी पढ़े: Pan Card को मिली नई पहचान, जाने अब कहां कहां कर सकते हैं इस्तेमाल …

कृषि मंत्री ने बताया कि सब्जियाँ, फल, गन्ना, कपास, मोटा अनाज, दवाओं वाले पौधे और ख़ुश्बूदार पौधे, मुर्गी पालन, मछली पालन, बकरी पालन, चारा और पशु आहार, डेयरी, कृषि मशीनरी, कंडी क्षेत्र, वन खेती, खुंबों और मधु-मक्खी पालन, फृड प्रोसेसिंग एवं मूल्य वृद्धि और स्टार्ट-अप, जैविक कृषि, दालें और तेल बीज, गेहूँ, धान की फ़सल और मक्का एवं बासमती आदि 20 ‘सलाह परामर्श बूथ’ स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन 20 अलग-अलग बूथों पर विषय माहिर मौजूद होंगे, जो किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव देंगे। उन्होंने बताया कि इन बूथों पर सैंपलिंग की व्यवस्था भी होगी।
स. धालीवाल ने बताया कि इस मौके पर 11 अलग-अलग विभागों जिनमें कृषि, बाग़बानी, पशु पालन, डेयरी विकास, मछली पालन, मंडी बोर्ड, पोल्ट्री, मिट्टी और जल संरक्षण, पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज़, मिल्कफैड और मार्कफैड शामिल हैं, द्वारा प्रदर्शनियाँ लगाई जाएंगी।

होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों …



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *