Punjab News: अगर आप भी लेना चाहते है बच्चा गोद, तो पहले पढ़ ले यह खबर

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: बच्चे को पूरे कानूनी ढंग से गोद लिया जाए, जिससे भविष्य में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। यह बात सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज यहाँ बताई।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स एजेंसी (कारा) की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के साथ शुरू होती है। बच्चा गोद लेने का कोई इच्छुक यदि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकता तो वह अपने जि़ले की बाल सुरक्षा यूनिट से संपर्क कर सकता है और देश या विदेश में बच्चे गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया संबंधी जानकारी ले सकता है।

ये भी पढ़े: डॉलर की तुलना में रुपया शुरुआती कारोबार में हुआ मजबूत

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बच्चा गोद लेने के इच्छुक हिंदु अडॉप्शन एंड मेनटेनैंस एक्ट 1956 और जुवेनाईल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन) एक्ट 2015 के तहत किए गए प्रावधान की पालना ज़रूरी है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के हरेक बच्चे के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा चालू वर्ष के दौरान 37 बच्चे देश में और 5 बच्चे देश से बाहर गोद दिलाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चा गोद लेने सम्बन्धी जागरूकता फैलाने के लिए राज्य के अलग-अलग जि़लों में ट्रेनिंग वर्कशॉप्स लगाई जाती हैं।

होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों …



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *