Gold Price Today – महंगा हो सकता हैं सोना-चांदी, जानें कब मिलेगी सस्ती ज्वैलरी?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Gold Price Today : अगर आप भी सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज भी सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स गोल्ड प्राइस) पर सोने की कीमत 57,000 रुपये के पार कारोबार कर रही है। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। इस पूरे हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 67,700 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

कितना महंगा हुआ सोना?

Gold Price Today – मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 57240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 57215 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।

चांदी की स्थिति कैसी है?

इसके अलावा चांदी की कीमत 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 67,699 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 67,551 रुपये के स्तर पर बंद हुई थी।

ग्लोबल मार्केट में क्या है भाव?

Gold Price Today in Global Market – अगर ग्लोबल मार्केट की बात करें तो सोने की कीमतों में भी लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज सोने का भाव 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,890.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी 1.10 फीसदी की तेजी के साथ 22.42 डॉलर के स्तर पर थी।

आईबीजेए में कीमत क्या है

IBJA (इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड) के मुताबिक, आज सोने का भाव 57,538 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं चांदी की कीमत 67,516 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है.

अपने शहर की दर जांचें

आप भी अपने घर बैठे सोने के दाम चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप 8955664433 पर सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर कीमत चेक कर सकते हैं। जिस नंबर से आप मैसेज करेंगे उसी नंबर पर आपका मैसेज आ जाएगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *