Hanuman Chalisa: इन चौपाईयों का रोजाना करें पाठ, दूर होंगे आपके सभी कष्ट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 522 शब्द|📅 20 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Hanuman Chalisa: हिंदू धर्म में पवनपुत्र हनुमान को कलयुग में सभी भक्तों की रक्षा करने के लिए रखा गया है। अभी भी साक्षात हनुमान जी धरती पर भ्रमण करते हैं। वह प्रभु श्री राम के सबसे बड़े भक्त और सेवक हैं। पवनपुत्र हनुमान भगवान शिव के रुद्रावतार हैं। रामायण के अनुसार, लंका विजय कर जब भगवान राम अयोध्या वापस आए थे।

Hanuman Chalisa: इन चौपाईयों का रोजाना करें पाठ, दूर होंगे आपके सभी कष्ट

तब उन्होंने अपने प्रिय भाई भरत को राजपाठ सौंप दिए थे और परमाधाम जा रहे थे। तब उन्होंने अपने प्रिय भक्त पवनपुत्र हनुमान को कलयुग में धर्म की रक्षा करने के लिए और अपने भक्तों की कष्टों को दूर करने के लिए पृथ्वी पर रहने का आदेश दिए थे। तभी से भगवान हनुमान पृथ्वी पर आज भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

वहीं भगवान हनुमान को खुश करने के लिए तुलसीदास जी द्वारा रचित हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद ही शुभ और फलदायी माना गया है। हनुमान चालीसा की हर एक चौपाई में बहुत ताकत है। ये चौपाई आपके सभी काम सिद्ध कर सकते हैं। तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में हनुमान चालीसा के कुछ चौपाईयों के बारे में बताएंगे, जिनका जाप करने से आपके सभी काम सिद्ध हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

हनुमान चालीसा के इन चौपाईयों का करें पाठ

1.श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि। बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि॥ बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन-कुमार। बल बुधि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार।।
इस दोहे का पाठ करने से आपकी स्मरण शक्ति मजबूत होती है और स्वास्थ्य के लिए भी यह बेहद लाभकारी है।

2.नासै रोग हरे सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा॥२५॥
इस चौपाई का पाठ करने से आपको रोग दोष से मुक्ति मिलती है।

3.संकट तै हनुमान छुडावै। मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥२६॥
इस चौपाई का पाठ करने से आपको सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

4.अंतकाल रघुवरपुर जाई। जहाँ जन्म हरिभक्त कहाई॥३४॥
जो व्यक्ति मुक्ति की कामना करता है और नर्क जाने से बचना चाहता है, उसे इस चौपाई का पाठ करना चाहिए।

5.तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय राज पद दीन्हा॥१६॥
पद-प्रतिष्ठा के लिए इस चौपाई का पाठ करें।

6.अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता॥३१॥
धन-धान्य सिद्ध करने के लिए इस चौपाई का पाठ करना चाहिए।

7.भीम रूप धरि असुर सँहारे। रामचंद्र के काज संवारे॥१०॥
अगर आपको शत्रु और विरोधी परेशान कर रहे हैं, तो आपको इस चौपाई का पाठ करना चाहिए।

Video: ਹਰੇ-ਭਰੇ ਦਰੱਖਤਾਂ ਦਾ ਕਤਲ ! ਪਾਰਕ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਹੜੱਪਣ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *