Puja Aarti Rules: क्या आप जानते हैं देवी देवता की आरती करने का तरीका? जानें सही विधि

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Puja Aarti Rules: हिंदू धर्म (Hindu Dharm) में देवी देवता की विधिवत पूजा करने का काफी महत्व है। मान्यता है कि पूजा करने से मन में शांति के साथ आत्मा की तृप्ति मिलती है। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है। देवी देवता की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

पूजा के बाद आरती जरूर करना चाहिए। बिना आरती किए पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। ग्रंथों और पुराणों में आरती से जुड़े कई नियम बताए गए हैं कि किस दिशा में दीपक रखें और कैसे करें आरती। आइए जानते हैं देवी देवता की आरती करने का सही तरीका।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

आरती के दीपक को कितनी बार घुमाएं

शास्त्रों के अनुसार, सबसे पहले भगवान के चरणों का चार बार, नाभि के दो बार, मुख की ओर एक बार और फिर सिर से लेकर चरणों तक सात बार आरती की जाती है। इस तरह आरती कुल 14 बार करनी चाहिए।

कितने दीपक के आरती करना शुभ

शास्त्रों के अनुसार, देवी देवता की आरती के लिए दीपक हमेशा पंचमुखी या फिर सप्तमुखी ही जलाना चाहिए।

किस तरह रखें आरती का दीपक

कालिका पुराण में दिए एक श्लोक दिया गया है

सर्वसहा वसुमती सहते न त्विदं द्वयम्।

अकार्यपादघातं च दीपतापं तथैव च॥

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

इस श्लोक का मतलब है कि आरती को कभी भी जमीन में नहीं रखनी चाहिए। इससे धरती का तापमान बढ़ता है। हमेशा दीपक को थाली या फिर किसी ऊंची चीज में रखना चाहिए। इसके बाद दीपक जलाने के बाद अपने हाथों को जरूर धोना चाहिए।

आरती करते समय ध्यान रखें ये बातें

आरती जिस दीपक से कर रहे हैं वह अखंड ज्योति नहीं होनी चाहिए।
आरती हमेशा दाएं हाथ से ही करनी चाहिए।
आरती हमेशा खड़े होकर ही करना चाहिए। कभी भी बैठकर आरती न करें।
आरती को हमेशा क्लॉकवाइस (दक्षिणावर्त) ही घुमाएं। कभी भी उल्टा न घुमाएं।
आरती करते समय बीच में बिल्कुल बात न करें। हमेशा श्रद्धा भाव के साथ करें।

पूजा और आरती का क्या महत्व होता है? What is the significance of Puja and Aarti

एक था मेजर-रिंकू और बंटी का याराना, टूट गई वर्षों पुरानी दोस्ती #latesthindinews #congress

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
USA News: न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा, 19 लोग घायल, कईयों की हालत गंभीर Weather Update: पंजाब में 3 दिन का अलर्ट जारी, कई जगहों पर आंधी-पानी और बिजली गिरेगी Daily Horoscope: विदेश जाने की इच्छा हो सकती है पूरी, नए काम की कर सकते हैं शुरूआत, जाने राशिफल Aaj ka Panchang: आज कई तरह के बन रहे हैं शुभ और अशुभ योग, जाने पूरा पंचांग USA Bomb Blast: अमेरिका में आतंकी हमला, ब्लास्ट में अब तक एक की मौत, कई घायल Jalandhar News: नगर निगम जालंधर में लगातार हड़ताल के चलते BJP पार्षदों ने की महत्वपूर्ण बैठक, लिया ब... Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब वासियों से पार्टी स्तर से ऊपर उठकर ‘युद्ध नशों विरुद... Punjab News: केजरीवाल का दावा- ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का देश भर में कोई सानी नहीं, 10,000 नशा तस्कर सल... Punjab News: नशा तस्करों की पीठ थपथपाने वालों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया- अरविंद केजरीवाल Punjab News: भगवंत मान और केजरीवाल ने नशों के खिलाफ लड़ाई में लोगों का सहयोग मांगा, CM ने कहा- राज्य...