Holashtak 2023: होलाष्टक आज से शुरू, होली तक इन 5 राशियों के जातक रहें सावधान

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 610 शब्द|📅 27 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holashtak 2023: होली के आठ दिन पहले से होलाष्टक (Holashtak) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत होली के आठ दिन पहले हो जाती है। हिंदू धर्म में इस अवधि का विशेष महत्व है। होलाष्टक के विषय में कई धार्मिक मान्यताएं है। कहते हैं कि होलाष्टक की शुरुआत वाले दिन ही शिवजी ने कामदेव को भस्म कर दिया था।

Holashtak 2023: होलाष्टक आज से शुरू, होली तक इन 5 राशियों के जातक रहें सावधान

इस काल में हर दिन अलग अलग ग्रह उग्र रूप में होते है, इसलिए इसमें शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इस साल होलाष्टक 27 फरवरी से लेकर 07 मार्च तक रहने वाले हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि होलाष्टक की इस अवधि में पांच राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहना होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात 

मिथुन:-  होलाष्टक की अवधि में मिथुन राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहना होगा। आपको बेवजह का तनाव घेर सकता है। लोगों के साथ वाद-विवाद या अनबन हो सकती है। कार्य-व्यापार में विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी। रिश्तों में समस्याएं आ सकती है खर्चे में वृद्धि हो सकती है। आय के साधनों पर बुरा असर पड़ सकता है। इस दौरान किसी के साथ रुपयों में लें देंन न करें।

कर्क:-  कर्क राशि वालों को घरेलू समस्याओं से बचकर रहना होगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर दिक्कतें दिक्कतें हो सकती हैं। बने-बनाए काम बिगड़ने का खतरा रहेगा। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले शुभचिंतकों की राय अवश्य लें। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगो का इंतज़ार थोड़ा और बढ़ सकता है।

वृश्चिक:-  खर्चों पर अकुंश न बढ़ाने से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। बेवजह की चीजों पर धन बिल्कुल खर्च न करें। जरूरी कार्यों में जल्दबाजी से बचना होगा। बहस या विवाद में पड़ने से बचें. इस अवधि में किसी भी बड़े निवेश से पहले शुभचिंतिकों की सलाह अवश्य लें। नए कार्यों की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। गृह प्रवेश, भवन निर्माण की शुरुआत, मुंडन, हवन या महंगी वस्तुओं की खरीदारी बिल्कुल न करें।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

मकर:-  होलाष्टक की अवधि में मकर राशि के जातकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। रिश्तों में तनाव आने की संभावना है। जरूरी कार्यों में अड़चन अनुभव कर सकते है सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य सलाहों की अनदेखी से बचें।

इस अवधि में अपने सीक्रेट किसी से शेयर न करें। रुपये-पैसे के मामले में सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य सलाहों की अनदेखी से बचें। इस अवधि में अपने सीक्रेट किसी से शेयर न करें। रुपये-पैसे के मामले में सावधानी बरतें। इस अवधि में न तो किसी से पैसा उधर ले और न ही किसी को उधार दें।

कुंभ:-  होलाष्टक के दौरान कुंभ राशि के जातकों को आलस्य और अभिमान से बचना होगा। किसी भी काम को कल पर टालने की आदत आपके लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। अपने सभी कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें। अन्यथा आपके हाथ से अच्छा अवसर निकल सकता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *