Kashi Vishwanath Dham: काशी विश्वनाथ धाम में अब मिलेगा मिलेट्स से बना लड्डू प्रसादम्

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 488 शब्द|📅 05 Mar 2023

डेली संवाद, वाराणसी। Kashi Vishwanath Dham: काशी से निकली हुई बात पूरी दुनिया में पहुँचती है। श्री काशी विश्वनाथ धाम से दिया गया सन्देश विश्वभर में फैले सनातनी मानते हैं। योगी सरकार की पहल पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में अब मोटे अनाज (मिलेट्स) का चढ़ा हुआ लड्डू प्रसादम् के रूप में बिकने लगा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

बता दें कि सन् 2023 को संयुक्त राष्ट्र संघ ‘मोटे अनाज दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा कर चुका है। मिलेटस कई तरह के पोषक तत्वों से युक्त होता है, जिसे खाने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया से कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज का नाम श्रीअन्न करते हुए इसके पोषण तत्वों के कारण लोगों से अपने थाली में शामिल करने की अपील कर चुके हैं।

श्रीअन्न प्रसादम् के नाम से बिकेगा लड्डू प्रसाद

योगी साकार ने भी इसे बढ़ावा देने के लिए बजट में इसके लिए अलग से प्रावधान किया है। योगी सरकार के निर्देश पर श्रीअन्न से बने प्रसाद की बिक्री श्री काशी विश्वनाथ धाम में शुरू कर दी गयी है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि स्वयं सहातया समूह की महिलाओं द्वारा मिलेट्स का श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लिए प्रसाद बनवाया गया है, जिसका नाम श्रीअन्न प्रसादम् है। मोटे अनाज से बने प्रसाद की बिक्री धाम से शुरू की गई है।

Kashi Vishwanath Dham: काशी विश्वनाथ धाम में अब मिलेगा मिलेट्स से बना लड्डू प्रसादम्
वाराणसी की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं बाजरा, गुड़, तिल, घी से बने लड्डू प्रसादम्

प्रसादम् की शुद्धता का विशेष ध्यान

स्वतः रोजगार उपायुक्त दिलीप सोनकर ने बताया कि पहले से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुडी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रसाद बना रही थीं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब श्रीअन्न प्रसादम् भी बना रही हैं। इसकी कीमत पहले से विक्रय किये जा रहे प्रसाद के बराबर ही है। श्रीअन्न प्रसादम् की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया है।

प्रसादम् में शुद्ध घी और खोआ का भी स्वाद

श्रीअन्न प्रसादम् बना रही स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने बताया कि बाजरा, गुड़, तिल, काजू, बादाम, शुद्ध घी, खोआ से श्रीअन्न प्रसादम् बनाया जा रहा है। अभी 100 व 200 ग्राम के लड्डू के पैकेट बाबा के दरबार में प्रसाद स्वरुप बिक्री के लिए रखा जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *