Weather Update: पंजाब समेत देश के कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Update: अगस्त (August) के मिड में मानसून (Monsoon) ने अपना रंग दिखाया है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत देश के कई हिस्सों लगातार मानसूनी बारिश हो रही है। 78वां स्वतंत्रता दिवस नजदीक है और लगातार हो रही बारिश की वजह से मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि दिल्ली (Delhi) में होने वाले भव्य समारोहों में यह बारिश खलल डाल सकती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

दिल्ली के अलावा, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत में छह दिनों तक ‘भारी वर्षा’ का पूर्वानुमान लगाया है। इन क्षेत्रों में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा आदि शामिल हैं।

Weather Update
Weather Update

तापमान में भी गिरावट बरकरार

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में सोमवार देर रात को कई जगहों पर तेज बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना बना रहा और तापमान में भी गिरावट बरकरार रही। हालांकि वर्षा व जलभराव से दिल्ली वासियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं पर हल्की बरसात हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

punjab-weather-update
punjab-weather-update

यूपी में आज भारी बरसात की चेतावनी

यूपी में मानसून एक्टिव है और शहरों में अच्छी बरसात देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज−चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

कहीं-कहीं भारी बरसात भी हो सकती है। राज्य के कानपुर में अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने से तेज हवा व गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

Weather
Weather

बिहार में 7 दिनों तक होगी भारी बारिश

राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में मानसून का प्रभाव बना हुआ है। इसके प्रभाव से पटना (Heavy Rain in Patna) समेत जिलों में अगले सात दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की व भारी वर्षा की संभावना जताई जा रही है।

मंगलवार को पटना सहित अन्य भागों में हल्की वर्षा, जबकि पांच जिलों के गोपालगंज, सिवान, बक्सर, कैमूर व रोहतास में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

weather-Alerts
weather-Alerts

कहां-कहां होगी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत, केरल, तमिलनाडु, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर जलभराव की भी आशंका है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र, बिहार, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

Weather Update: पंजाब समेत देश के कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *