Navratri 2023: जानें क्या है मूर्ति स्थापित करने के नियम, रखें इन बातों का विशेष ध्यान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 484 शब्द|📅 15 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Navratri 2023: इस साल चैत्र नवरात्रि दिनांक 22 मार्च से शुरु होने जा रहा है और इसका समापन दिनांक 30 मार्च को होगा। नवरात्रि में मां दूर्गा के नौ स्वरूपों की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति नवरात्रि के नौ दिन व्रत रखता है, उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है और उसके घर की सुख-शांति बनी रहती है।

Chaitra Navratri 2023
Chaitra Navratri 2023

अब ऐसे में अगर आप इस साल मां दूर्गा की प्रतीमा स्थापित करने की सोच रहे हैं, तो कुछ नियमों को जानना बहुत जरूरी है। तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में मां दूर्गा की मूर्ति स्थापना करने के कुछ नियमों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

मां दूर्गा की मूर्ति स्थापना करते समय रखें इन बातों का ध्यान

1. वास्तु शास्त्र में अगर आप मूर्ति स्थापना करने जा रहे हैं, तो दिशा का खास रखना चाहिए। नवरात्रि में दूर्गा मां की स्थापना के लिए उत्तर पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। इस दिशा में मूर्ति स्थापना करने से शारीरिक और मानसिक लाभ की प्राप्ति होती है। अगर किसी कारण से आप उत्तर-पूर्व दिशा में मूर्ति स्थापना नहीं कर सकते हैं, तो पश्चिम दिशा मूर्ति स्थापना के लिए सबसे शुभ माना जाता है।

2. मां दूर्गा की प्रतिमा स्थापना कभी दक्षिण दिशा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये दिशा यमराज की मानी जाती है। इसके साथ इस दिशा से नकारात्मक शक्तियां आती है। जिससे घर में कभी सुख-शांति नहीं आती है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

3. अगर नवरात्र में आप मां दूर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रहे कि 3 इंच से बड़ी मूर्ति न लगाएं।

4. अगर आप घर में मूर्ति स्थापना कर रहे हैं, तो स्थपना करने से पहले मूर्ति के स्थान पर सिंदूर और साबुत चावल डाल दें। इसके बाद मूर्ति स्थापित करें और उसके नौ दिनों बाद उन चावलों को घर की तिजोरी या फिर रसोईघर में रख दें।

5. प्रतिमा स्थापित करने से पहले करें ये काम
मां की मूर्ति स्थापित करने से पहले इस मंत्र (Mantra) का जाप जरूर करें

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्, वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्

Video: इस ढाबे के पकौड़े को खाने दुनिया भर से आते हैं लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *