Papmochani Ekadashi 2023: पापमोचनी एकादशी व्रत पर आज श्रीहरि-शनि देव की पूजा का संयोग, ऐसे करें उपासना

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 496 शब्द|📅 18 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Papmochani Ekadashi 2023: चैत्र माह की पापमोचनी एकादशी (Papmochani Ekadashi) शनिवार 18 मार्च 2023 को है। शनिवार को एकादशी होने से विष्णु जी के साथ ही शनि की पूजा करने का शुभ योग बन रहा है। इस दिन सुबह श्रीहरि विष्णु का दूध से अभिषेक करें और फिर शनि देव को तेल चढ़ाएं।

Papmochani Ekadashi 2023: पापमोचनी एकादशी व्रत पर आज श्रीहरि-शनि देव की पूजा का संयोग, ऐसे करें उपासना
Papmochani Ekadashi

एकादशी के दिन व्रत, पूजन और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस साल पापमोचनी एकादशी पर ग्रहों का खास संयोग बन रहा है, ऐसे में जगत के पालनहार की पूजा का शीघ्र फल प्राप्त होगा। आइए जानते हैं पापमोचनी एकादशी व्रत का पारण समय और शुभ संयोग।

पापमोचिनी एकादशी 2023 शुभ योग (Papmochani Ekadashi 2023 Shubh yoga)

  • इस साल पापमोचनी एकादशी के दिन 18 मार्च 2023 को चंद्रमा अपने ही श्रवण नक्षत्र में रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी भगवान विष्णु भी है। ऐसे में एकादशी व्रत साधक के सौभाग्य में वृद्धि करेगा।
  • वहीं गुरु के अपनी ही राशि यानी मीन में होने से हंस नाम का महापुरुष योग बनेगा।
  • इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शिव और स्थिर योग बन रहे हैं।
  • सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य नाम का शुभ योग भी बन रहा है।
ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

एकादशी और शनिवार के योग में करें ये काम

पापमोचनी एकादशी और शनिवार का संयोग होने से व्रती इस दिन शनि देव का तेल से अभिषेक करें। काले तिल, काली उड़क का दान करें। गरीबों को जूते-चप्पल भेंट करें। मान्यता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाएं उसके वारे न्यारे हो जाते हैं ऐसे में सुबह श्रीहरि और शाम को शनि देव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी।

शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय

शनि की महादशा, साढ़ेसाती या ढैया से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद पीपल के पेड़ की कम से कम तीन बार परिक्रमा करनी चाहिए. ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

पापमोचनी एकादशी के दिन कौवे को अनाज खिलाएं। कौवा शनि देव का वाहन होता है। कौवे को भोजन कराने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव में कमी आती है।

जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर DGP का बड़ा खुलासा

https://youtu.be/vAVIZomNCaI
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *