Maa Shailputri: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को चढ़ाएं ये खास वस्तु और इस मंत्र का करें जाप

Daily Samvad
3 Min Read
puja path
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 453 शब्द|📅 22 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Maa Shailputri: माता दुर्गा के प्रथम स्वरूप को शैलपुत्री (Maa Shailputri)  के नाम से जाना जाता है। माता शैलपुत्री पर्वत राज हिमालय की पुत्री हैं। पर्वतराज हिमालय के घर पैदा होने के करण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। साधक इनकी आराधना कर मनोवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं।

Maa Shailputri: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को चढ़ाएं ये खास वस्तु और इस मंत्र का करें जाप
Maa Shailputri

शैलपुत्री अत्यंत कोमल हृदय की और दयालु स्वभाव की मानी जाती हैं। इसलिए साधक इनकी साधना करते हैं और इनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इनकी आराधना के लिए नवरात्रि के प्रथम दिन ब्रह्ममुहुर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और फिर माता के आसान वाले स्थान को गंगा जल से शुद्ध करें।

ये भी पढ़ें: पंजाब में इंटरनेट सुविधा को लेकर गृह विभाग ने जारी किए नए आदेश

इसके बाद आसान पर लाल कपड़ा बिछाकर माता का फोटो या मूर्ति रखें। अब साफ सुथरी और पवित्र जगह मिट्टी को वृताकार में रखें ध्यान रहे की मिट्टी उतना जरूर डालना है जिसमें जौ का बीज अंकुरित हो जाए उसके बाद बीच में मिट्टी या पीतल के कलश को रखें अगर संभव हो तो आप स्वर्ण कलश भी रख सकते हैं।

मां शैलपुत्री की षोडशोपचार विधि से की जाती है पूजा

पूरे विधि-विधान और सावधानी से कलश स्थापना के बाद मां शैलपुत्री का ध्यान करते हुए नौ दिन व्रत का संकल्प लें। तत्पश्चात प्रथम पूज्य गणपति का आह्वान करें। आपको बता दें कि मां शैलपुत्री का पूजा षोडशोपचार विधि से की जाती है। जिसमें सभी नदियों, तीर्थों और दिशाओं का भी आह्वन किया जाता है। अब आपको माता के श्री चरणों में कुमकुम अर्पित करना है और अक्षत चढ़ना है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

इस पूजा में माता को सफेद फूल अर्पित किए जाते हैं अगर आपको सफेद फूल उपलब्ध नहीं हो पता है तो वैसी स्थिति में पीले या लाल फूल भी अर्पित कर सकते हैं। इतने के बाद धूप दीप आदि दें और इसके बाद अब बारी आती है माता को भोग लगाने की यूं तो अमूमन माता शैलपुत्री को गाय के घी का भोग लगाया जाता है।

अमृतपाल सिंह के एकाउंटर की तैयारी में है पंजाब पुलिस, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *