Uttar Pradesh News: योगी सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनेंगे 1.40 करोड़ परिषदीय बच्चे

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ। Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत मंगलवार को प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। 13 से 15 अगस्त तक चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में 15 अगस्त को परिषदीय विद्यालयों के 1.40 करोड़ बच्चे भी अभियान का हिस्सा बनेंगे। तैयारियां पूरी कर चुके बेसिक शिक्षा विभाग ने इसका क्रियान्वयन शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

योगी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के निर्देशन और विभागीय अधिकारियों की देखरेख में मीना मंच के पदाधिकारियों ने तिरंगा फहराने का क्रम शुरू किया है।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh

‘हर घर तिरंगा’ अभियान

यह अगले तीन दिनों तक सूर्योदय के बाद तिरंगा को फहराते रहेंगे और सूर्यास्त से पूर्व तिरंगा को उतार कर सुरक्षित रखने का कार्य करते रहेंगे। 15 अगस्त को प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों के लगभग 1.40 करोड़ बच्चे इस अभियान का हिस्सा बनेंगे।

Har Ghar Trianga
Har Ghar Trianga

बता दें कि योगी सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाओं, विद्यालयों और आवासित घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का क्रम चल रहा है। इससे प्रदेश के सभी नागरिकों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने और स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव पैदा करने के उद्देश्य को बल मिल रहा है।

सूर्योदय के बाद फहराया जा रहा तिरंगा

परिषदीय विद्यालयों के मीना मंच पदाधिकारियों ने मंगलवार की सूर्योदय के बाद अपने विद्यालय परिसर में तिरंगा फहराने का क्रम शुरू किया। 15 अगस्त यानी अगले तीन दिनों तक सूर्योदय के बाद झंडा फहराया जाना शुरू कर दिया गया है। सूर्यास्त से पूर्व इसे उतारने का दायित्व भी सुनिश्चित किया जा चुका है। इस दौरान का सेल्फी लेकर विभाग को भेजने सम्बन्धी निर्देश दिये गये हैं।

Independence-Day
Independence-Day

बेसिक विभाग की यह है तैयारी

योगी आदित्यनाथ सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा है। अन्य विभागों के लिए किये गये प्रबंधों के अलावा बेसिक शिक्षा के लिए भी प्रबंध किये गये हैं। योगी सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा को झंडा उपलब्ध कराने सम्बन्धी निर्देश समस्त जिलाधिकारियों को पहले ही दिया जा चुका है।

बन चुका है कीर्तिमान

योगी सरकार के नेतृत्व में वर्ष 2022 व 2023 में भी हर घर तिरंगा अभियान का भव्यपूर्ण और सफल क्रियान्वयन हो चुका है। प्रदेश के समस्त विभागों ने इन अभियानों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया था और ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त आवासित घरों, सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों पर तिरंगा फहराने में सफलता अर्जित की थी।

इन वर्षों में सरकारी तथा गैर-सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों पर क्रमशः लगभग 5 करोड़ एवं 4.5 करोड तिरंगा फहराने का कीर्तिमान स्थापित हुआ।

Uttar Pradesh News: योगी सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा बनेंगे 1.40 करोड़ परिषदीय बच्चे

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *