Vat Savitri Vrat 2023: वट सावित्री व्रत कब? जानें तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 385 शब्द|📅 07 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Vat Savitri Vrat 2023: वट सावित्री (Vat Vrat) का व्रत देश के कुछ राज्‍यों में प्रमुखता से रखा जाता है। यह व्रत महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को रखा जाता है।

इस बार ये व्रत 19 मई को रखा जाएगा। हालांकि देश के कुछ हिस्‍सों में वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन रखा जाता है। जो कि 3 जून का पड़ रही है। खासतौर पर महाराष्‍ट्र और गुजरात में वट सावित्री व्रत ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा को रखा जाता है।

वट सावित्री व्रत 2023 तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्योष्ठ अमावस्या तिथि 18 मई की रात 9 बजकर 42 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 19 मई की रात 9 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। इस तरह ज्‍येष्‍ठ अमावस्या कोइ रखा जाने वाला वट सावित्री व्रत उदया‍तिथि के अनुसार 19 मई को रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

वट सावित्री व्रत की कथा और महत्व

वट सावित्री का व्रत पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है। माना जाता है कि वट सावित्री व्रत रखने से अखंड सौभाग्‍य मिलता है, पति की सेहत अच्‍छी रहती है और उसकी आयु बढ़ती है। साथ ही यह व्रत दांपत्‍य जीवन की समस्‍याएं भी दूर करता है।

वट सावित्री की पौराणिक कथा के अनुसार, इस व्रत के प्रभाव से देवी सावित्री के सत्‍यवान को यमराज ने पुन: जीवनदान दिया था। चूंकि जब तक सावित्री अपने पति के प्राण वापस लेकर नहीं आईं थीं तब तक वट वृक्ष की जटाओं ने सावित्री के मृत पति के शरीर को सुरक्षित रखा था इसलिए इस दिन वट वृक्ष की पूजा की जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

इसके लिए सबसे पहले वट यानी कि बरगद के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाया जाता है। फिर तने के चारों ओर कच्‍चा सूत लपेट कर 3 परिक्रमा की जाती हैं। साथ ही मौली, रोली, भीगे हुए चने, फूल, धूप-दीप आदि से पूजा की जाती है। इस दिन वट सावित्री की कथा सुनना बहुत अहम है। बिना कथा के पूजा अधूरी मानी जाती है।

VIDEO- प्राचीन रहस्मयी हनुमान मंदिर, जहां होते हैं चमत्कार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *