Shani Dosh: भूल से भी कभी न करें शनिवार को यह काम, शनि देव हो जाते हैं नाराज

Daily Samvad
3 Min Read
shanidev
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 425 शब्द|📅 08 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Shani Dosh: आज शनिवार (Shanivar) है। इस दिन को शनि देव की आराधना के लिए समर्पित किया गया है। कहते हैं कि शनि देव (Shani Dev) न्याय के देवता हैं, जो प्रत्येक प्राणी के कर्म के अनुसार उन्हें उचित फल देते हैं।

धार्मिक विद्वानों के मुताबिक वे जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसका भाग्योदय होते देर नहीं लगती। वहीं अगर किसी पर शनि की अशुभ छाया पड़ जाए तो उसके कोई भी काम सफल नहीं हो पाते। आज हम शनि की कुदृष्टि से बचने के लिए उन कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

गंदगी से बना लें दूरी

ज्योतिष शास्त्रियों के मुताबिक गंदगी में रहने वाले या गंदगी फैलाने वाले लोगों को कभी भी शनि देव का आशीर्वाद नहीं मिलता है। ऐसे लोगों को हमेशा शनि का क्रोध झेलना पड़ता है और वे सदैव पैसों की तंगी, बीमारी और कष्ट झेलते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

जो लोग शनिवार के दिन या अमावस्या को शराब पीते हैं या तामसिक भोजन करते हैं, उन्हें शनि देव (Shani Dosh ke Upay) कभी माफ नहीं करते। ऐसे लोगों पर शनि की महादशा हावी रहती है। उन्हें हर कदम पर असफलता हाथ लगती है और घर में कलह बढ़ जाती है।

बेजुबान जानवरों को न मारें

शास्त्रों में कहा गया है कि जो लोग बेजुबान जानवरों विशेषकर कुत्तों (Shani Dosh ke Upay)को मारते हैं, उन्हें शनि देव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग कभी सुखी नहीं रह पाते और उन्हें अनेक दुखों का सामना करना पड़ता है। वे लोग आर्थिक तंगी झेलने को मजबूर रहते हैं।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

सनातन धर्म में पीपल के पेड़ को पवित्रतम और पूजनीय माना गया है। कहते हैं कि पीपल के पेड़ (Shani Dosh ke Upay) को काटने या किसी तरह का नुकसान पहुंचाने वालों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। ऐसे लोगों से शनि देव कुपित हो जाते हैं और उन्हें जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ता है।

बुजुर्गों का अपमान न करें

धार्मिक विद्वानों के मुताबिक जिस घर में माता को अपशब्द कहे जाते हों और बुजुर्गों का अपमान होता हो, वहां पर शनि (Shani Dosh ke Upay) की साढेसाती शुरू हो जाती है। ऐसे लोगों के घर से धन-दौलत धीरे-धीरे रिसनी शुरू हो जाती है और परिवार के लोग कर्ज के जाल में दबते चले जाते हैं।

Video- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *