Tulsi Tips: मान्यतानुसार तुलसी के पास कभी नहीं रखने चाहिए ये पौधे, माना जाता है बुरा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 409 शब्द|📅 18 Apr 2023

डेली संवाद चंडीगढ़। Tulsi Tips: हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) के पौधे की विशेष धार्मिक मान्यता होती है। इस पौधे को तुलसी माता के रूप में पूजा जाता है। तुलसी की पूजा (Tulsi Puja) को लेकर भी कई तरह की बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है। कहते हैं तुलसी पूजा करने पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होते हैं और जातक को मनचाहा वरदान देते हैं।

Tulsi Pooja
Tulsi Pooja

लेकिन, अक्सर लोग तुलसी की देखरेख में चूक कर देते हैं जिसका विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है। जैसे, कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें तुलसी के आस-पास रखना अच्छा नहीं माना जाता है। कहते हैं इससे मां तुलसी रुष्ट हो सकती हैं। जानिए कौनसे हैं ये पौधे और क्यों इन्हें तुलसी के पास नहीं रखते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

तुलसी के पास ना रखे जाने वाले पौधे

कैक्टस का पौधा

मान्यतानुसार कैक्टस के पौधे को तुलसी के आस-पास रखने से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि माना जाता है कि कैक्टस (Cactus) नकारात्मकता ला सकता है और राहू का प्रतीक है। तुलसी के पास इस चलते कभी भी कैक्टस को नहीं रखना चाहिए।

शमी का पौधा

तुलसी के पौधे को जिस दूसरे पौधे के समीप रखने से परहेज किया जाता है वह है शमी का पौधा। कहते हैं शमी के पौधे को कम से कम तुलसी से चार से पांच फीट की दूरी पर रखना चाहिए। शमी का पौधा (Shami Plant) शनि देव की स्थिति को इंगित करता है। इसीलिए इसे तुलसी से दूर रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

फाइकस का पौधा

देखने में फाइकस का पौधा बेहद सुंदर नजर आता है। लेकिन, इस पौधे को अपने आस-पास की ऊर्जा सोख लेने वाला माना जाता है। कहते हैं इस पौधे से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है जो तुलसी के समीप लगाने पर तुलसी को भी प्रभावित करती है। ऐसे में फाइकस के पौधे को लगाने पर परहेज करना चाहिए।

कांटेदार पौधे

सिर्फ कैक्टस ही नहीं बल्कि अन्य कांटेदार पौधों को भी तुलसी (Tulsi) के आस-पास रखने से परहेज किया जाना चाहिए। तुलसी का पौधा बेहद पवित्र पौधा माना जाता है और इसके समीप कांटेदार पौधा रखना इसका अपमान समझा जाता है। इससे घर में कठिनाइयां आती हुई भी मानी जाती हैं।

VIDEO- पुलिस अफसर निकला ड्रग्स तस्कर, CM ने किया सस्पैंड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *