Jalandhar By Poll: AAP ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, कैंट हलके में कांग्रेस पार्टी के कट्टर समर्थक 50 परिवार AAP में शामिल

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी को जालंधर उपचुनाव को लेकर आज उस समय और मज़बूती मिली जब कांग्रेस पार्टी को करारा झटका देते हुए कांग्रेस पार्टी के कट्टर समर्थक रहे पचास परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ‘आप’ में शामिल होने वाले परिवारों ने बताया की वह आम आदमी पार्टी की नीतिओं और भगवंत मान सरकार की कार्यशैली से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

उन्होंने जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ उमीदवार सुशील कुमार रिंकू को भारी मतों से जितने का दावा किया। आज यहां हल्का जालंधर कैंट में आम आदमी पार्टी के माइनॉरिटी विंग के बारी सलमानी ने इन परिवारों को ‘आप’ में शामिल करवाया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर मौलाना सफीक उर रहमान, जहूर ठेकेदार और मोहम्मद आरिफ की कोशिशों से लगभग 50 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

यह लोग पिछले कईं सालों से कांग्रेस पार्टी के कटड़ समर्थक थे। पार्टी में शामिल होने वालों ने जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को भारी मतों से जीता कर संसद में भेजने का दावा किया। इस अवसर पर आयोजित एक प्रोग्राम में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी पंजाब के माइनॉरिटी विंग से बारी सलमानी विशेष रुप से पहुंचकर सभी पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

उन्होंने कहा कि ‘आप’ पार्टी में सभी वर्गों के लोगों का एक जैसा मान-सन्मान किया जाता है और उन्हें भी पार्टी में पूरा सन्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार की ओर से राज्य में हर तबके के लोगों के लिए नई नई नीतियें लागु की जा रही है। उन्होंने जालंधर उपचुनाव को लेकर ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *