Jalandhar By Poll: ‘आप’ उम्मीदवार सुशील रिंकू ने जालंधर के ‘इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स एक्सपो’ में लिया हिस्सा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने शुक्रवार को जालंधर में हुए ‘इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स एक्सपो’ के दूसरे दिन प्रदर्शनी में हिस्सा लिया और स्पोर्ट्स गुड्स कारोबारियों से रूबरू हुए।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

उन्होंने इस आयोजन के लिए जालंधर और देश के अन्य हिस्सों से आए हुए स्पोर्ट्स गुड्स कारोबारियों एवं खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि आपका प्रयास अतुलनीय है। इस तरह के प्रयासों से पंजाब के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा और स्पोर्ट्स गुड्स इंडस्ट्री को भी काफी लाभ पहुंचेगा।

प्रदर्शनी में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सुशील रिंकू ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स एक्सपो में आने का मौका मिला। उन्होंने अपने खेलने के दिनों को याद करते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी का आभारी हूं जिन्होंने पंजाब के युवाओं को फिर से खेलने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

रिंकू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के खिलाड़ियों के हित में लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं और हर स्तर पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब देश का स्पोर्ट्स कैपिटल बनेगा और जालंधर देश का स्पोर्ट्स गुड्स कैपिटल बनेगा।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *