Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली तथा पंजाब में भ्रष्टाचार की सभी हदें की पार- शेखावत

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि पंजाब की जनता ने जैसे 13 महीने पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को छप्पर फाड़ कर एकतरफा बहुमत दिया था, आज उस आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार का असली चेहरा सबके सामने बेनकाब हो चुका है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली और पंजाब में भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी हैं। इनके अपने मंत्री में जेलों में हैं।

आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले लोगों के साथ जो वादे किए थे वह पूरे नहीं हुए। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, माफिया राज चरम पर है। पंजाब की जनता अब एक साल में ही खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। गजेंदर सिंह शेखावत ने कहा कि जो आम आदमी पार्टी खुद को आम आदमी की तरह रहने की बातें करती थी, अब उनके दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने शाही महल को रेनोवेशन पर ही 45 करोड़ रुपया खर्च कर दिया।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

महंगे, पर्दे, टीवी, बाथरूम सारी सुविधाओं का सुख ले रहे हैं। अब यह लोग चार्टर्ड प्लेन से नीचे पैर नहीं रखते। दिल्ली और पंजाब में भ्रष्टाचार से एकत्रित किया पैसा गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार में खर्च करके अपनी ताकत बढ़ाने के प्रयास में लगे हैं। शेखावत ने कहा कि पंजाब की जनता अब सब समझ चुकी है और उन्हें इनका असली चेहरा नजर आ चुका है।

इसीलिए पंजाब की जनता ने मन बना लिया है इनका जो हाल संगरूर लोकसभा उपचुनाव में किया था, वही हाल अब इनका जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव प्रदेश की जनता के लिए अद्भुत अवसर है कि वह पंजाब की गूंगी बहरी हो चुकी सरकार को जगाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक साल पहले विधानसभा चुनाव में जहां सभी राजनीतिक दलों का वोट प्रतिशत बुरी तरह से गिरा था, वही भारतीय जनता पार्टी ने अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया।

भाजपा अपनी पूरी क्षमता से चुनाव लड़ी

उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा के दो विधायक ही चुने गए हों, मगर भाजपा अपनी पूरी क्षमता से यह चुनाव लड़ी। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ही सही विपक्ष की भूमिका निभा रही है, जो जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक प्रदर्शन करती रही है। आज भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता बहुत बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

उन्होंने कहा कि जनता ने जो प्यार अब भारतीय जनता पार्टी को देना शुरू किया है, उससे न केवल भारतीय जनता पार्टी जालंधर का लोकसभा उपचुनाव जीतेगी, बल्कि 2024 के लोकसभा चुनाव और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी अच्छा प्रदर्शन करते हुए पंजाब में सरकार बनाएगी।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोगों से अपील की कि पंजाब व जालंधर की खुशहाली, तरक्की और विकास के लिए भाजपा उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल को भारी बहुमत से जिताए, ताकि जालंधर का सांसद दिल्ली की नरेंदर मोदी सरकार से ग्रांट और फंड लाकर शहर का विकास करवा सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो 900 करोड़ का फंड स्मार्ट सिटी बनाने के लिए दिया था, भाजपा का सांसद बना तो उसकी एक एक पाई का हिसाब लिया जाएगा और जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *