Vastu Tips: देवी-देवताओं को गलती से भी अर्पित न करें ये फूल, माना जाता है वर्जित

Daily Samvad
3 Min Read
Lord shiv
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 06 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Vastu Tips: सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा के दौरान फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से वे प्रसन्न होते हैं और पूरे परिवार पर उनकी कृपा बरसती है। पुराणों में इस बात का वर्णन किया गया है कि कौन से भगवान को कौन से फूल पसंद हैं।

Vastu Tips: देवी-देवताओं को गलती से भी अर्पित न करें ये फूल, माना जाता है वर्जित

साथ ही यह भी स्पष्ट रूप से बताया गया है कि उन्हें कौन से फूल नापसंद हैं। आज हम ऐसे ही नापसंदगी वाले फूलों के बारे में आपको अवगत करवाने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानने के बाद आप गलती करने से बच जाएंगे।

भगवान राम की पूजा

भगवान राम को भगवान विष्णु का मानव अवतार माना जाता है। कहा जाता है कि उनकी पूजा करने के दौरान कभी भी कनेर के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और परिवार को इसका दंड भोगना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

माता पार्वती की पूजा

कहा जाता है कि मां पार्वती की पूजा कभी भी मदार के फूलों से नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ती है, जिससे बने-बनाए काम बिगड़ने लग जाते हैं। लिहाजा आप भी ऐसी गलती करने से बचें।

भगवान् विष्णु की पूजा

पुराणों में कहा गया है कि भगवान हरि की पूजा में गलती से भी अगस्त्य, माधवी और लोध के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये सभी फूल भगवान विष्णु की पूजा में वर्जित माने जाते हैं. इनका इस्तेमाल करने से घर में दरिद्रता प्रवेश कर जाती है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

भोलेनाथ की पूजा

धार्मिक विद्वानों के अनुसार भगवान शिव की पूजा में भूलकर भी केवड़े या केतकी के फूलों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से भोलेनाथ अप्रसन्न हो जाते हैं, जिससे जातक की जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *