Asam bomb ulfa: असम पुलिस ने उल्फा-आई बम धमाके की जानकारी देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 441 शब्द|📅 07 May 2025

Asam bomb ulfa: असम में हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुए बम धमाकों ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन धमाकों के पीछे उल्फा-आई (Asam bomb ulfa) के संबंध को लेकर पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं जुटा पाई है।

यह भी पढ़ें: Sabarmati Express Derails: साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे, चारों तरफ मची चीख पुकार, देखें VIDEO

इसके चलते असम पुलिस ने मामले की जांच में मदद करने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस कदम से पुलिस को उम्मीद है कि उल्फा-आई से जुड़े दोषियों तक पहुंचा जा सकेगा।

Asam bomb ulfa : उल्फा-आई और बम धमाके

उल्फा-आई (Ulfa-I) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर असम के अलग अलग स्थानों पर बम प्लांट करने की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, संगठन ने दावा किया कि तकनीकी खामियों के चलते ये बम विस्फोट नहीं कर सके। उल्फा-आई ने इस घटना को सरकार के खिलाफ एक “सशस्त्र विरोध” के रूप में परिभाषित किया है। संगठन की इस कार्रवाई ने राज्य में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।

पुलिस की जांच और जनता से अपील

Asam bomb ulfa: असम पुलिस ने उल्फा-आई बम धमाके की जानकारी देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया
Asam bomb ulfa

असम पुलिस ने इस मामले में जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि जो भी व्यक्ति बम बनाने, उन्हें ट्रांसफर करने और प्लांट करने के बारे में पुख्ता जानकारी देगा, उसे 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह इनाम असम में शांति और सुरक्षा की बहाली के लिए एक जरूरी कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही, पुलिस ने जानकारी देने के लिए व्हाट्सएप नंबर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का भी जिक्र किया है।

असम में इस बम धमाके की घटना ने राजनीतिक विवाद को भी जन्म दिया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने असम सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि राज्य पुलिस और सरकार स्वतंत्रता दिवस के दौरान भी सुरक्षा सुनिश्चित करने में असफल रही है। कांग्रेस का आरोप है कि उल्फा-आई (Asam bomb ulfa) का यह हमला मुख्यमंत्री के उन दावों को झूठा साबित करता है, जिसमें उन्होंने राज्य में आतंक को समाप्त करने की बात कही थी।

मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग

Asam bomb ulfa: असम पुलिस ने उल्फा-आई बम धमाके की जानकारी देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया
Asam bomb ulfa

रायजोर दल के प्रमुख और सिवसागर के विधायक अखिल गोगोई ने मुख्यमंत्री सरमा से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस बम धमाके के बाद मुख्यमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उनका कहना है कि भाजपा सरकार का दावा था कि असम को आतंक से मुक्त किया जाएगा, लेकिन इस घटना ने उनकी नाकामी को खुलासा कर दिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *