Punjab News: पंजाब में 3000 महिलाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM भगवंत मान ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दिया तोहफा

Daily Samvad
9 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 10 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,201 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, बरनाला। Punjab News: रक्षाबंधन के अवसर पर पंजाब की महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की 3000 नई भर्तियों के साथ ही महिलाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

आज यहां रक्षाबंधन के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही इन पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे जो महिलाओं के अधिक अधिकारों के लिए बेहद सहायक होंगे।

Punjab News: पंजाब में 3000 महिलाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM भगवंत मान ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दिया तोहफा

आठ जिलों में डिप्टी कमिश्नर महिला

भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से सरकार कई प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के छह जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में महिला अधिकारियों की नियुक्ति की गई है और आठ जिलों में डिप्टी कमिश्नर हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में लड़कियों की भलाई के लिए बड़े प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निशमन स्टाफ में महिलाओं की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के मौजूदा मानकों को बदलने के लिए नियमों में आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं।

Punjab News: पंजाब में 3000 महिलाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM भगवंत मान ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दिया तोहफा

लड़कियों की भर्ती करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुख की बात है कि पिछली सरकारों ने इन नियमों को बदलने के लिए कुछ नहीं किया क्योंकि इन नेताओं का लोगों और उनकी समस्याओं से कोई सरोकार नहीं था। भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि अग्निशमन स्टाफ में लड़कियों की भर्ती करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देशभर में अपनी तरह का पहला समर्पित सड़क सुरक्षा बल स्थापित किया है ताकि राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में बेशकीमती जानें बचाई जा सकें और सुरक्षा बढ़ाई जा सके।

दुर्घटनाओं में लगभग 1300 कीमती जानें बचाई

विशेष प्रशिक्षण प्राप्त नए भर्ती किए गए 1597 कर्मचारी इस बल की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम कर रहे हैं और उन्हें अत्याधुनिक मशीनरी से लैस 144 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। फरवरी में अपनी शुरुआत से लेकर अब तक इस बल ने पिछले साल की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 1300 कीमती जानें बचाई हैं।

इसके अलावा, दुर्घटनाओं में घायल लोगों के 90 लाख रुपए के नकदी और वस्तुओं को सुरक्षित लौटाया गया है। यह बल राजमार्गों पर 4200 किलोमीटर पर तैनात है। अपने निर्धारित क्षेत्र की गश्त करने के अलावा, यह बल यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने का भी काम कर रही है।

Punjab News: पंजाब में 3000 महिलाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM भगवंत मान ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दिया तोहफा

राज्य के युवा वापस आएंगे

मुख्यमंत्री ने युवाओं को अपने सपने साकार करने के लिए रोजगार की तलाश में विदेश जाने के बजाय यहां रहकर कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने वादा किया था कि राज्य के युवा वापस आएंगे और इसके लिए उनकी सरकार बड़े प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे ईमानदार प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं और हमारे युवा राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सक्रिय भागीदार बन रहे हैं।

युवाओं में वापस आने की शुरुआत

भगवंत सिंह मान ने कहा, “मेरे दिल को बहुत संतुष्टि है कि इस बार पंजाब की शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए युवाओं की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। इससे हमारी जनकल्याण नीतियों की सफलता का संकेत मिलता है जिसके कारण युवाओं में वापस आने की शुरुआत देखी जा रही है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की प्रगति और लोगों की समृद्धि के लिए कड़ी मेहनत कर रही है क्योंकि राज्यवासियों ने उनमें अटूट विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के पिछले शासकों ने लोगों की पीठ में छुरा घोंपा, जिससे राज्यवासी निराश हो गए थे।

Punjab News: पंजाब में 3000 महिलाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM भगवंत मान ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दिया तोहफा

राजनीतिक दलों के भीतर गुटबाजी

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के समझदार और बहादुर लोगों ने इन नेताओं को सत्ता से दूर कर दिया है, जो अब राजनीतिक गुमनामी में चले गए हैं और राजनीतिक दलों के भीतर गुटबाजी का शिकार हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 44,700 युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों और मंशा में युवाओं का विश्वास बढ़ा है, जिसके कारण वे विदेश जाने का इरादा छोड़कर यहां रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

देश में उच्च पदों पर सेवा कर सकें

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देने के लिए आठ हाई-टेक कोचिंग सेंटर खोल रही है। भगवंत मान ने कहा कि ये केंद्र युवाओं को यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करेंगे ताकि हमारे युवा राज्य और देश में उच्च पदों पर सेवा कर सकें।

‘भगवंत मान सरकार आपदे दुआर’ में लोगों द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लोगों को अपना काम कराने के लिए चंडीगढ़ के चक्कर नहीं लगाने पड़ते क्योंकि सरकार खुद उनके पास आकर मौके पर ही शिकायतों का निपटारा कर रही है।

पंजाबियों को दिल से शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले किसी भी सरकार ने ऐसा कदम नहीं उठाया था। उन्होंने कहा कि यह न केवल लोगों की समस्याओं को हल करने में मदद कर रहा है, बल्कि राज्य सरकार की नीतियों के बारे में जमीनी स्तर पर फीडबैक प्राप्त करने का भी एक प्रभावी मंच साबित हो रहा है।

Punjab News: पंजाब में 3000 महिलाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM भगवंत मान ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दिया तोहफा

रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के अवसर पर देश-विदेश में बसे पंजाबियों को दिल से शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के गहरे प्रेम, आपसी संबंध और बहनों की रक्षा के वचन का पवित्र पर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहार हम सभी के लिए प्यार, शांति और सद्भाव की पारंपरिक सामाजिक मूल्यों से परिपूर्ण खुशी का अवसर है जो हमें एक बेहतर इंसान बनाता है।

माता-पिता का सपना साकार हुआ

भगवंत सिंह मान ने लोगों से पूरे धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाने का आह्वान किया और कामना की कि यह त्योहार समाज में आपसी प्यार और सद्भाव लेकर आए। इस अवसर पर नव-नियुक्त सुपरवाइजर नवदीप कौर ने सरकारी नौकरी देने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने पर मुख्यमंत्री का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि इस नौकरी के साथ उनका और उनके माता-पिता का सपना साकार हुआ है।

नवदीप कौर ने आगे बताया कि पंजाब सरकार के मौजूदा शासन के दौरान न केवल उन्हें, बल्कि उनके भाई को भी सरकारी नौकरी मिली है। रक्षाबंधन के अवसर पर नवदीप कौर ने आभार स्वरूप मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर को भी राखी बांधी।

इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर, संगरूर से लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर समेत विभिन्न हस्तियां उपस्थित थी।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *