Punjab News: ईमेल के जरिए दी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी पकड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद,अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम (Bomb) से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस (Police) ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

अमृतसर पुलिस की टीम ने फिरोजपुर से गुरदेव सिंह नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके बताए दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर एयरपोर्ट को यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी।

After receiving information about the incident, CISF became alert and the entire amritsar airport was searched.
After receiving information about the incident, CISF became alert and the entire amritsar airport was searched.

ईमेल अमृतसर एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजा गया था। ईमेल में आरोपी ने एयरपोर्ट में कई जगहों पर कुल 6 बम लगाने का दावा किया था। आरोपियों ने कहा कि उन्हें 1 करोड़ रुपये दिए जाएं, नहीं तो वे एयरपोर्ट को बम से उड़ा देंगे।

email
email

ईमेल में दी गई जानकारी को अमृतसर पुलिस के साथ शेयर किया गया। जिसके बाद अमृतसर पुलिस का साइबर डिपार्टमेंट सक्रिय हो गया।

पकड़ा गया आरोपी

अमृतसर पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने ईमेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है। IP एड्रेस से आरोपी के बारे में जानकारी मिली। आरोपी की पहचान फिरोजपुर निवासी गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को दो अन्य आरोपियों के बारे में बताया। पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Cyber
Cyber Crime Team

पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि गुरदेव को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी गुरदेव को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Punjab News: ईमेल के जरिए दी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी पकड़ा

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *