Punjab Weather: मौसम विभाग की ओर से अलर्ट, पंजाब के 11 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather: पंजाब में आज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में दूसरे दिन भी मौसम खराब बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह शहरों का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, वहीं आज 11 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

बता दें कि शुक्रवार सुबह मौसम विभाग ने पंजाब के 11 जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार आज मुक्तसर, फाजिल्का, फरीदकोट, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और बठिंडा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बारिश और बिजली गिरने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों या खेतों में काम न करें।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

वहीं दूसरी ओर जून में भी मानसून की लहर कमजोर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून पोर्ट ब्लेयर से 425 किलोमीटर दूर नानकोवरी द्वीप पर फंसा हुआ है। यह 6 दिन से आगे नहीं बढ़ रहा है। इससे देश में मानसून 4-5 दिन की देरी से आ सकता है। आमतौर पर पंजाब में मानसून 25 जून तक पहुंच जाता है लेकिन इस साल इसके जुलाई में आने की संभावना है।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *