Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर बना बेहद शुभ योग, ये है स्नान-दान और पूजन का शुभ मुहूर्त

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 372 शब्द|📅 30 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) ज्‍येष्‍ठ मास की दशमी तिथि को मनाया जाता है जोकि आज ही है। आज पूरे देश में गंगा दशहरा बड़ी ही धूमधाम स मनाया जा रहा है। इस दिन उन शहरों में विशेष उत्‍सव मनाया जाता है जहां से होकर गंगा नदी बहती है। इसमें काशी और हरिद्वार सबसे खास माने जाते है।

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर बना बेहद शुभ योग, ये है स्नान-दान और पूजन का शुभ मुहूर्त

आपको बता दे कि गंगा दशहरा पर मंगलवार को हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए दिल्ली एवं एनसीआर समेत कई राज्यों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। गंगा दशहरा पर 10 में से 5 योग मिल रहे हैं। अभिजित मुहूर्त सुबह 11.47 से दोपहर 12.40 तक स्नान के सर्वोत्तम होगा, जबकि मध्याह्न में मां गंगा का पूजन होगा।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

दोपहर 1 बजकर 7 मिनट से ज्येष्ठ एकादशी लग जाएगी और 31 मई को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। गंगा दशहरे को लेकर यह मान्यता है कि इस दिन गंगा मां का धरती पर अवतार हुआ था। इसी उपलक्ष्य में गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दिन पुण्य करने का विशेष महत्व शास्त्रों में माना जाता है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

माना जाता है कि इस दिन दान पुण्‍य करने और धार्मिक आयोजन करने से आपको धन की प्राप्ति होती है और मोक्ष का मार्ग खुलता है। बताया जाता है कि स्नान के बाद 10 प्रकार की मिठाई, 10 फल, 10 वस्त्र गंगा मां को अर्पित करें। दूध, दही, शहद मां को अर्पण करें। वहीं, 31 मई को गायत्री जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *