RBI Big Announcement: 2000 रुपए के नोट बंद करके क्या RBI लाने जा रही है 1000 रुपए के नोट, क्या है RBI का प्लान? यहां पढ़ें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। RBI Big Announcement: देश में बड़ी तेजी के साथ लोग अपने घरों में जमा किए 2000 रुपए (Rupees 2000 Note) के नोट बैंकों से बदल रहे हैं या फिर अपने बैंक खाते में जमा करने में जुटे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसके लिए 30 सितंबर 2023 तक की मोहलत दी है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, FIR दर्ज

यानि देश में कहीं भी लोग 2000 रुपए के नोटों को बैंक में जमा करवा सकते हैं या फिर बदलवा सकते हैं। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का एलान किया था। ये फैसला क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया गया है। इस पॉलिसी में सभी बैंक 2000 रुपये के नोट को दूसरी करेंसी से एक्सचेंज करेंगे।

RBI 1000 रुपये के नोट जारी करेगा?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आरबीआई 1000 रुपए के नोट जारी करने जा रहा है? RBI के गवर्नर (RBI Governor) शक्तिकांत दास का कहना है कि 1000 रुपये के नोट को वापस लाने का अभी कोई प्रस्ताव जारी नहीं किया गया है। फिलहाल, बाजार में दूसरे नोट पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। 30 सितंबर तक 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर में बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा

देश में 2000 रुपए के नोट क्यों बंद किए जा रहे हैं, इस सवाल पर शक्तिकांत दास ने कहा कि 2000 रुपये के नोटों की हिस्सेदारी बाकी नोटों की तुलना में कम थी। 2000 रुपये के नोटों की हिस्सेदारी 10 फीसदी से ज्यादा नहीं है। बड़े पैमाने पर होने वाले लेनदेन में भी इनका इस्तेमाल नहीं किया गया था। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर जाने पर अर्थव्यवस्था पर मामूली प्रभाव पड़ेगा।

क्या कोई बड़ा नोट जारी किया जाएगा?

इस सवाल का जवाब देते हुए गवर्नर ने कहा कि फिलहाल इस पर विचार नहीं किया गया है। ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। किसी करेंसी के बंद हो जाने का ये मतलब नहीं होता है कि उसकी जगह किसी और करेंसी को जारी किया जाएगा।

क्या 30 सितंबर की डेडलाइन को बढ़ाया जाएगा?

आरबीआई ने नोट एक्सचेंज के लिए 30 सितंबर की डेडलाइन रखी है। ऐसी उम्मीद की जी रही है कि 30 सितंबर तक लोग 2000 के नोटों को जमा कर देंगे। जो लोग विदेश में हैं, उन्हें 30 सितंबर के बाद कुछ रियायतें दी जाएंगी। अभी लोग एक दिन में केवल 2000 रुपये के 10 नोट ही बदलवा सकते हैं।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Ex CM चन्नी ने क्रिकेटर से मांगे 2 करोड़



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *