Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में CRPF जवान शहीद, एनकाउंटर जारी

Daily Samvad
3 Min Read
jammu-and-kashmir-army
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उधमपुर। Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के शहर उधमपुर (Udhampur) में 19 अगस्त यानि आज आतंकियों की फायरिंग (Firing) में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) इंस्पेक्टर की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की जॉइंट ऑपरेशन टीम रामनगर के चील इलाके में रूटीन पेट्रोलिंग पर थी, उसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी की। CRPF इंस्पेक्टर की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है। एनकाउंटर जारी है।

Jammu and Kashmir News
Jammu and Kashmir News

दोपहर 3:30 बजे आतंकवादियों ने जेकेपी एसओजी टीम के साथ सीआरपीएफ गश्ती दल पर गोलीबारी की। सीआरपीएफ की 187 वीं इकाई उधमपुर के डूडू पुलिस स्टेशन के चिल इलाके में तैनात थी। कार्रवाई में एक सीआरपीएफ इंस्पेक्टर शहीद हो गया, “अधिकारियों ने कहा।

चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पहले

उन्होंने कहा कि CRPF के इंस्पेक्टर कुलदीप, 187 वीं बटालियन की जी कंपनी से संबंधित थे, उन्हें गोली लगी और बाद में अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में कल यानी 20 अगस्त से चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से एक दिन पहले यह आतंकी वारदात हुई है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर 3 फेज में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 20 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी होंगे।

Jammu Kashmir News
Jammu Kashmir News

इससे पहले डोडा में 14 अगस्त को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में आर्मी के 48 राष्ट्रीय राइफल के कैप्टन दीपक सिंह शहीद हाे गए थे। वह डोडा में असार फॉरेस्ट एरिया में चल रहे एनकाउंटर में टीम को लीड कर रहे थे। 16 जुलाई को भी डोडा में मुठभेड़ के दौरान एक कैप्टन समेत 5 जवान शहीद हुए थे।

जम्मू में आतंकी घटनाएं बढ़ीं

आज का हमला जम्मू क्षेत्र में हुआ है, जो कई सालों से कश्मीर की तुलना में शांत रहा है। जम्मू में खास तौर पर पीर पंजाल रेंज के दक्षिणी इलाकों में आतंकी गतिविधियों में तेजी आई है।

Terrorist Attack
Terrorist Attack

यहां के घने जंगल और खड़ी पहाड़ियां आतंकियों के लिए सेफ गार्ड बन गई हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, 21 जुलाई तक 11 आतंकी घटनाओं और 24 ऑपरेशन में 28 लोग मारे गए हैं।

रक्षा मंत्री की बैठक के बाद पहला हमला

जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं को लेकर 14 अगस्त को दिल्ली में रक्षा मंत्री ने मीटिंग की थी। इसमें NSA अजीत डोभाल, आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख शामिल हुए थे। उसके बाद यह पहली बड़ी घटना है।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *