Aaj ka Panchang: हनुमान जी की करें पूजा, भय-बाधा और सभी कष्ट होंगे दूर, पढ़ें आज का पंचांग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 20 August 2024: आज मंगलवार है, तारीख है 20 अगस्त 2024। वैदिक पंचांग के अनुसार, 20 अगस्त यानी आज भाद्रपद माह का पहला मंगलवार है। सनातन धर्म में मंगलवार का दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी (Hanuman Ji) की पूजा की जाती है। साथ ही मंगलवार का व्रत रखा जाता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस शुभ अवसर पर साधक श्रद्धा भाव से हनुमान जी की पूजा कर रहे हैं। धार्मिक मत है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

Lord Hanuman-Ji
Lord Hanuman-Ji

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज 20 अगस्त को रात 08 बजकर 32 मिनट तक है। इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। साधक दिन की बेला में हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं।

शिव योग

भाद्रपद्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर शिव योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण संध्याकाल 08 बजकर 32 मिनट बाद तक है। इस दौरान भगवान शिव कैलाश पर जगत की देवी मां पार्वती के साथ रहेंगे। इस समय में भगवान शिव का अभिषेक करने से घर में सुख और समृद्धि आती है।

आज का पंचांग (Panchang 20 August 2024)

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 53 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 55 मिनट पर

चन्द्रोदय- शाम 07 बजकर 34 मिनट पर

चंद्रास्त- सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 25 मिनट से 05 बजकर 09 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 35 मिनट से 03 बजकर 27 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 55 मिनट से 07 बजकर 17 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक

Lord Hanuman Ji
Lord Hanuman Ji

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 03 बजकर 40 मिनट से 05 बजकर 17 मिनट तक

गुलिक काल – दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से 02 बजकर 02 मिनट तक

दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *