Operation Blue Star: ऑपरेशन ब्लू स्टार बरसी पर श्री हरमंदिर साहिब में लगे खालिस्तान के नारे, ज्ञानी हरप्रीत ने संगत से की ये अपील

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Operation Blue Star: आज ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी है। श्री हरमंदिर साहिब में श्री अकाल तख्त पर खालिस्तान के नारों के बीच ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी मनाई गई। इस बार खालिस्तान के नारे लगे, पोस्टर भी दिखाए गए हालांकि तलवारें नहीं लहराई गईं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

इसी के साथ ही जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कौम के नाम संदेश दिया है। उन्होंने कहा- सभी सिखों को श्री अकाल तख्त साहिब के अंतर्गत इकट्ठा होने की जरूरत है। हम इकट्ठे हो गए तो सरकार को यहां लाकर झुका सकते हैं। 1984 का वर्दांत हमें और मजबूत करता है। हमें 1984 जितना अधिक याद करवाया जाएगा, हम उतने ही मजबूत होंगे।

ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी

इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि ब्लू स्टार ऑपरेशन के दौरान मारे गए सिखों के परिवारों को सम्मानित भी किया जाएगा। आपको बता दे कि गोल्डन टेंपल के बाहर तो पुलिस, कमांडो व अर्ध-सैनिक बल तैनात है। वहीं, गोल्डन टेंपल के अंदर भी पुलिस ने सादे कपड़ों में पुलिस फोर्स तैनात कर रखी है। वाल्ड सिटी को तो पुलिस ने पुलिस छावनी में तबदील कर दिया है।

कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *