Gold-Silver Price Today: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन भी उछाल, चांदी भी हुई महंगी, जानें आज के ताजा भाव

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्फारा बाजार में सोने और चांदी के दामों में लगातार तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमत आज, 6 जून को फिर 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। वहीं, चांदी का भाव 71 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60003 रुपये है।

ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी

जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 71688 रुपये है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 59601 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  60003 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 59763 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 54962 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45002 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 35101 रुपए में आ गया है इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71688 रुपए की हो गई है।

कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *