Aaj Ka Rashifal: कुछ राशियों के लिए आज का दिन रहेगा तनावपूर्ण, पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 722 शब्द|📅 09 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal: आज दिन है शुक्रवार और तारीख है 9 जून 2023। राशिफल के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। वहीं, कुछ जातकों को आज अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। तो आइए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज के दिन आप आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कोई बड़ी लम्बी यात्रा पर न जाएं, वाहन चलाने में सावधानी बरतें, वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें, व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें , किसी से काम साझेदारी सोच विचार कर करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं, काम की अधिकता के कारण कुछ तनाव पीड़ा महसूस करेंगे, अपने लोगों से सहयोग मिलेगा, परिवारिक वाद-विवाद से दूर रहें, किसी विशेष कार्य के लिए आप पर सामाजिक परिवारिक दबाव बनाया जा सकता है, पत्नी के स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए व्यापार आदि में कोई नया मार्ग खोलेगा ,कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी डील होने से लाभ प्राप्त होगा, किसी परिचित के मिलने से रुका हुआ कार्य पूरा होगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं, परिवार और मित्रों का कार्य क्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा, यदि नवविवाहित है तो फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं, पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें , व्यापार में आपको साझेदारों से संबंध मधुर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे, मानसिक तनाव, क्लेश बना रहेगा, वाहन आदि संभालकर कर चलाएं वरना चोट लग सकती है, पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकता हैं, किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा, व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खान पान पर नियंत्रण रखें, बाहर यात्रा आदि पर जाए, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें , व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान हो सकता है, किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बडा ऑफर निकल सकता है, पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है, बहुत दिनों से चल रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी, किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा, मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी, न्यायालय पक्ष में विजय होगी, व्यापार में नया क्षेत्र बनेगा, नये लोगों से संबंध स्थापित होंगे, लाभ होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, व्यापार व्यवसाय में आप कोई बड़ी जोखिम अभी न उठाएं ,व्यापार व्यवसाय को चेंज करने का मन हो, तो अभी थोडा इंतजार करें, व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें, वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है, कार्यक्षेत्र में विरोधीयों का सामना करना पड़ सकता है, किसी बात को लेकर मन आशंकित बना रहेगा। पत्नी से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है, वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन आदि चलाने में आज आप सावधानी बरतें, परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है, व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रूकावट आएगी, बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपको स्वास्थ्य लाभ होगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कार्यक्षेत्र में नये संबंध स्थापित होंगे, नौकरी वालो को पदोन्नति मिल सकती हैं, परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे, कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा, पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *