Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिल सकता है धन, जाने सभी राशियों का हाल

Daily Samvad
7 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 905 शब्द|📅 11 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal: आज यानी 11 जून 2023 रविवार। राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बता दें कि आज कुछ राशियों को स्वास्थ्य की दृष्टि से परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। वहीं कुछ राशियों को धन लाभ होगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका ज्यादातर समय आराम में बितेगा। आज आमदनी के नए स्रोत मिल सकते हैं। किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। जीवनसाथी का स्वभाव खुशमिजाज रहेगा। आज शाम का समय आप बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे कहीं बाहर जाकर डिनर करने का प्रोग्राम बना सकते हैं। ठंडे पदार्थों का सेवन करने से बचें अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपका दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जिसके चलते आपको आसपास के लोगों से सराहना मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से प्रोत्साहन मिलेगा। निवेश के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आज आप नया घर या वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। शुक्र चौथे भाव में होने के कारण माता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर अध्ययन प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है।।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन व्यस्त रहने वाला है। कार्यों की अधिकता के कारण महत्वपूर्ण कार्य जल्दबाजी में करने से बचें। आपको सतर्क रहें जरूरत है क्योंकि धन खर्च हो सकता है। किसी रिश्तेदार के द्वारा धन उधार मांगा जा सकता है। धन का सही तरह से निवेश करें। नए दोस्त बनेंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा नहीं है। आज आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। मित्रों, रिश्तेदारों या किसी निकट के व्यक्ति से आर्थिक मदद मिल सकती है। अपने निजी राज किसी के सामने उजागर न करें अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। छोटी-मोटी मौसमी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपका दिन आनंदमय रहने वाला है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कोई चली आ रही पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है। धन की बचत को लेकर सक्रिय रहेंगे। बड़े बुजुर्गों की सलाह ले और अनुभव का लाभ उठाएं। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आएंगे जिससे भविष्य में लाभ होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप किसी चिंता और असुरक्षा की भावना से ग्रसित रह सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा न होने के कारण तनाव महसूस करेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों का सावधानी से उपयोग करें। आज किसी भी प्रकार अहंकार से बचें, वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते है। पार्टनर के साथ मधुरता बनाएं रखे। आप परिवार की खुशियों के लिए अनावश्यक धन खर्च कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन जातक का अस्त-व्यस्त रहने वाला है। धैर्य से काम करें। कोई महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा न होने के कारण तनाव महसूस कर सकते हैं। सुबह-सुबह पड़ोसी के साथ विवाद हो सकता है। दिन के मध्य में आकस्मिक धन लाभ होने का योग है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। धन प्राप्ति की संभावना है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी आप धैर्य और साहस से कार्य करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। प्रातः काल मन खुश रहेगा। पूजा-पाठ धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। शाम के वक्त धन की हानि होने की संभावना है। अनावश्यक घर की छोटी-छोटी चीजों पर धन खर्च हो सकता है। जीवन साथी के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। जिसके कारण मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। पेट में दर्द की शिकायत रह सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका सामान्य रहेगा। आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आज का दिन जातक मनोरंजन के साधनों पर व्यतीत करेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी को दिया हुआ पुराना धन वापस आ सकता है। नई निवेश की योजना बना सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर कार्य करें। खानपान का ध्यान रखे। गले में इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। सोची हुई योजना पूर्ण न कर पाने के कारण तनाव महसूस करेंगे। मन में उथल-पुथल बनी रहेगी। घर में अशांति का माहौल बना रह सकता है। भाइयों के साथ तकरार हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। सिर दर्द, आंखों में जलन का सामना करना पड़ सकता है। अधिक क्रोध करने से बचें। धैर्य से काम लें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई योजनाओं को एक साथ क्रियान्वित करेंगे। सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से भी आज का दिन अच्छा है। जीवन साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। बुजुर्गों से आशीष प्राप्त होगा। दान धर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *