Punjab News: स्पॉंशरशिप एंड फोस्टर केयर योजना के कार्यान्वयन में अग्रणी: डॉ. बलजीत कौर

Daily Samvad
4 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दे रही है क्योंकि रंगला पंजाब की अवधारणा को साकार करने के लिए यह जरूरी है कि समाज के हर वर्ग को प्रगति के समान अवसर मिलें।

ये शब्द पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने सरकार द्वारा कल्याण के लिए चलाई गई स्पॉंशरशिप एंड फोस्टर केयर योजना के तहत लाभार्थियों को वित्तीय लाभ देने के लिए चेक वितरण समारोह के दौरान कहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 3 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं और राज्य के 1704 बच्चों की वित्तीय सहायता के लिए चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 7.91 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह जरूरी है कि जो लोग समाज में पीछे छूट गए हैं, सरकार उनकी मदद करे और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करे । उन्होंने कहा कि रंगले पंजाब के सपने को साकार करने के लिए जरूरी है कि हर नागरिक को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

Punjab News: स्पॉंशरशिप एंड फोस्टर केयर योजना के कार्यान्वयन में अग्रणी: डॉ. बलजीत कौर

इसीलिए जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हो गई है, तलाक हो गया है या जिनके माता-पिता किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं या किसी कारण से जेल में हैं, ऐसे बच्चों को इस योजना के तहत 4000 रुपये प्रति माह की मदद दी जाती है ताकि ये बच्चे बोझ न बन सकें लेकिन अच्छी शिक्षा प्राप्त कर समाज का जिम्मेदार नागरिक बने। उन्होंने कहा कि गरीबी की गर्त से बाहर निकलने के लिए शिक्षा ही एकमात्र सीढ़ी है।

स्कीम के तहत 7.91 करोड़ रुपये जारी किए

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान पंजाब सरकार द्वारा स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत 7.91 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 31 मार्च 2025 तक 07 हजार बच्चों को इस योजना से आच्छादित किया जाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हेल्प लाइन नंबर 1098 चालू है। जिस किसी को भी कोई असहाय, बाल श्रमिक या भीख मांगने वाला बच्चा मिले तो वह इस नंबर पर जाकर सूचना दे।

त्वरित कार्रवाई की जायेगी

सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी। डॉ बलजीत कौर ने कहा कि इस योजना के तहत वे परिवार जिनकी वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 96,000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 72,000 रुपये तक है, लाभ के पात्र हैं। जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे इस योजना से लाभान्वित होना चाहते हैं, वे अपने जिले की जिला बाल संरक्षण इकाई या बाल कल्याण समिति से योजना, योग्यता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और पात्रता के अनुसार अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

कानूनों को और अधिक सख्त बनाया जाएगा

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई वारदात को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही 181 हेल्पलाइन को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए और भर्ती की जाएगी। इसी तरह, महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी, इसलिए कानूनों को और अधिक सख्त बनाया जाएगा और कार्यस्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, खासकर जहां महिलाओं को रात में भी काम करना पड़ता है।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *