Aaj Ka Rashifal: राशिफल में आज, इन राशियों को रहेगा मानसिक दबाव, इन्हें मिलेगी व्यवसाय में सफलता, पढ़ें

Daily Samvad
8 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,006 शब्द|📅 18 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal: राशिफल में आज यानी 18 जून 2023 (18 June 2023 Horoscope), रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों को मानसिक तनाव सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ कुछ ऐसी भी राशियां हैं, जिन्हें आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का समापन 18 जून सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर होगा और इसी समय से प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। आइए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मान-सम्मान में आप की बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक व सामाजिक क्षेत्र में कोई नया दायित्व आपको मिल सकता है। परिवार में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। कोई पुराना विवाद चल रहा है वह खत्म होगा, विजय मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। मन में चल रहे किसी कार्य की योजना आज पूर्ण होगी। परिवार सामाजिक तौर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक कार्य में आप जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से नया कार्य शुरू कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कोई पुराना रोग आप को फिर से परेशान कर सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। नया कार्य भी शुरू करने का सोच रहे हैं तो पार्टनर से सहयोग मिलेगा। कार्य शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। परिवार में किसी परिचित के निधन से आप दुखी रह सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। पेट दर्द या शारीरिक थकावट आदि से आप पीड़ित हो सकते हैं। मानसिक तनाव से भी पीड़ित हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से आप धोखा खा सकते हैं। कोई भी साझेदारी लेनदेन करें तो सोच विचार कर करें। परिवार में आप किसी व्यक्ति के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। परंतु परिवार में सभी का स्वास्थ्य ठीक है। यह समय उपयुक्त है, आप कोई नया कार्य व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। किसी नई प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। परिवार में चली आ रही नाराजगी आज दूर होगी। परिवार के साथ आप कहीं बाहर जा सकते हैं। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। कोई नया प्रोजेक्ट आदि शुरू कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक व पारिवारिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य बदल सकता है। खानपान पर संयम ध्यान रखें। किसी व्यक्ति से कार्यक्षेत्र में मतभेद हो सकता है। आप नया कोई कार्य शुरू करने से पहले परिवार में अच्छे से सोच विचार कर करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। कार्यक्षेत्र में साथियों का विरोध का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। पत्नी बच्चों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यर्थ की भागदौड़ से आप परेशान हो सकते हैं। इसी प्रशासनिक कार्य में आप फंस सकते हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ से निकल सकता है। व्यापार में हानी की संभावना है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। पड़ोसी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। परिवार में रिश्तेदारों में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में आज आप कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं, जिस कारण आगामी समय में आपको लाभ मिलेगा। आपका अपने सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। वाणी पर संयम रखें और व्यापार-व्यवसाय में सोच विचार कर निर्णय लें। परिवार में अपने लोगों का सहयोग कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगा। नया वाहन प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में किसी व्यक्ति के माध्यम से नया कार्यक्षेत्र मिल सकता है। आपका अपने साथियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील आप कर सकते हैं। परिवार में किसी अपने की विवाह शादी का योग बनेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आप व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेंगे। अपने मित्रों या पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। किसी अपने के स्वास्थ्य बिगड़ने से आप परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आप घाटा उठा सकते हैं। कोई भी नया कार्य करें तो परिवार से सलाह मशवरा लेकर करें। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। लंबी यात्रा पर ना जाएं। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। सामाजिक पारिवारिक क्षेत्र में आप सम्मान में कमी महसूस कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। लंबी यात्रा आदि पर जाएं तो सावधानी रखें। धन हानि हो सकती है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में विरोधियों के कारण हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया कार्य करें तो अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना अभी ठीक नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann खुद को क्यों कहा पागल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *