Aaj Ka Rashifal: आज सभी राशियों के लिए पूरा दिन रहेगा उथल-पुथल, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
5 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 689 शब्द|📅 23 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, आज यानी 23 जून 2023 ( 23 June 2023 Horoscope Today) शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन बेहतर है। पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का राशिफल…

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कई दिनो से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। आप कोई नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आप आज कोई नया काम शुरू करें, तो सावधानी बरतें। वाहन आदि संभालकर चलाए, वरना चोट लग सकती है। अपनो से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा नहीं रहेगा। विरोधी वर्ग से सावधान रहें। कोई काम बिगड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। आज कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज संभलकर रहने की जरूरत है वरना अपनो से वाद-विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप वाहन आदि संभालकर चलाएं। किसी परिचित से कोई बड़ी मदद मिल सकती है। आप किसी काम में निवेश कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपको संभलकर चलने का है। किसी बड़ी यात्रा आदि पर न जाएं। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय व्यापार में आप आज कोई नया काम शुरू न करें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आप किसी नई जगह परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, पत्नी का सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका मंगलमय रहेगा। मन आज अध्यात्म की और झुका रहेगा। स्वास्थ्य में आज आप लाभ महसूस करेंगे। अपना कोई पुराना काम आज आप फिर से शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ बिगड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए कठिन परिश्रम वाला रहेगा। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से आप आज दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आपको हानि उठानी पड़ सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आपका कोई विशेष कार्य आज बिगड़ सकता है। अपने लोगों का साथ मिलेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय में आज कोई बड़ा काम आपके हाथ आ सकता है। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई बड़ा व्यवसाय आदि पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनो से मान-सम्मान प्राप्त होगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। कोई नया काम शुरू न करें। वाहन संभलकर चलाये, व्यर्थ के काम में धन खर्च होगा। आपका मन अशांत रहेगा, किसी विशेष काम के लिए आप बाहर जा सकते हैं। आपका कार्य पूर्ण होगा, परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *