डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर। Eid-al-Adha 2023: देश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। इस अवसर पर दिल्ली समेत देश भर के मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सुबह 5 बजे से ही ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर दिल्ली के जामा मस्जिद में नमाज़ अदा करने लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। जामा मस्जिद के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद अल-अधा के पवित्र त्योहार के अवसर पर अपनी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पवित्र त्योहार भारत और बांग्लादेश के लोगों को और भी करीब लाएगा। ईद उल अजहा आज वीरवार को मनाई जा रही है। एक दिन पहले मंडियों में कुर्बानी के लिए पशुओं की जमकर खरीदारी हुई।
#WATCH | Delhi: Devotees offer namaz at Jama Masjid on the occasion of #EidAlAdha pic.twitter.com/HFxzviQoHO
— ANI (@ANI) June 29, 2023
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You
दक्षिणी जिले के पुलिस द्वारा ईद-उल-अजहा के मद्देनजर अमन समिति के सदस्यों के साथ जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। हौज खास स्थित पुलिस कालोनी के सामुदायिक केंद्र में यह बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान पुलिस ने सभी सदस्यों को पुलिस की आंख और कान बनने और किसी भी संदिग्ध के बारे में रिपोर्ट करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने की भी अपील की।