⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 06 Jul 2023
डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 06 July 2023: भारतीय पंचांग के मुताबिक आज यानी 06 जुलाई 2023, गुरुवार अर्थात सावन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज सावन मास का प्रथम चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। आज के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की विधिवत उपासना करने से साधक को बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है।
आज दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग में बताया गया है कि आज धनिष्ठा नक्षत्र और प्रीति योग बन रहे हैं। मान्यता है कि इस शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से साधक की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।
आज का पंचांग ( Panchang 06 July 2023)
- सावन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त- 06 जुलाई सुबह 06 बजकर 30 मिनट तक
- सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 06 जुलाई सुबह 06 बजकर 30 मिनट से
- प्रीति योग- 07 जुलाई रात्रि 12 बजे तक
- धनिष्ठा नक्षत्र- 07 जुलाई रात्रि 12 बजकर 25 मिनट तक
शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 08 मिनट से सुबह 04 बजकर 48 मिनट तक
- विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
अशुभ समय
- राहुकाल- दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 03 बजकर 54 मिनट तक
- गुलिक काल- सुबह 08 बजकर 57 मिनट से सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक
- भद्रा काल- सुबह 05 बजकर 29 मिनट से सुबह 06 बजकर 30 मिनट तक
- पंचक- दोपहर 01 बजकर 38 मिनट से 07 जुलाई, सुबह 05 बजकर 29 मिनट तक
- दिशा शूल- दक्षिण
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 29 मिनट से
- सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 23 मिनट पर
चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चंद्रोदय- रात्रि 10 बजकर 12 मिनट से
चन्द्रास्त- सुबह 08 बजकर 22 मिनट तक
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You
Video- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया








