Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए उत्तम रहेगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफल

Daily Samvad
8 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 9 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,052 शब्द|📅 06 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, आज यानी 6 जुलाई 2023 वीरवार (6 July 2023 Horoscope Today) का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ज्योतिष विद्वानों द्वारा राशिफल का आकलन ग्रह एवं नक्षत्रों के आधार पर किया जाता है। गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है।

राशिफल के अनुसार, आज कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे और आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। वहीं कुछ राशियों के लिए व्यवसाय व स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का समापन 06 जून सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर होगा और इसी समय से चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य से यदि परेशान हैं तो आज आप को राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग व प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप कोई नया कार्य साझेदारी के रूप में शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। आप व्यर्थ के कार्य में उलझ सकते हैं, जिससे मन अशांत रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा लाभ दिखाई नहीं देगा। सहयोगियों से विरोध का सामना करना पड़ेगा। परिवार में कुछ बातों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन शांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई परिवर्तन या बड़ा कार्य शुरू ना करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ती है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें और वाणी पर संयम रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोचा हुआ कोई पुराना कार्य आज पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा साथ ही व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आंतरिक मतभेद दूर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया कार्य का आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी यात्रा लेकर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश ना करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी व मानसिक तनाव आपको महसूस होगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप कोई नया कार्य शुरू आज ना करें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी का प्रयास कर रहे हैं तो आज सफलता हाथ लगना मुश्किल है। परिवार में भाई भतीजे से झगड़ा हो सकता है। पत्नी से मतभेद होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज का दिन आपका सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात से सफलता का मार्ग खुलेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, साथ ही कोई नया मकान या वाहन आदि आज खरीद सकते हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी लंबी यात्रा पर परिवार के लोगों के साथ जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा व आज आप कोई विशेष बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा आदि हो सकता है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट-कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में ना करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। साथ ही वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार व मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

Video- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *